फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धर्मपुर की पंचायत के 150 लोगों से छीना बीपीएल का लाभ

धर्मपुर की पंचायत के 150 लोगों से छीना बीपीएल का लाभ

Sat, 09 Jun 2018 10:01 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर की पंचायत के 150 लोगों से छीना बीपीएल का लाभ
- फोटो : amar ujala

धर्मपुर/सरकाघाट(मंडी)। उपमंडल धर्मपुर की एक पंचायत ने बीपीएल मुक्त होने का प्रस्ताव पारित करके करीब 150 परिवारों के साथ अन्याय किया है। इस बात का खुलासा आरटीआई के से हुआ है।

विज्ञापन


आरटीआई के अनुसार पंचायत के 150 से ज्यादा कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाना था। इनमें से 129 परिवार पहले में बीपीएल सूची में थे। 21 और परिवारों को शामिल करने के लिए ग्राम सभा गत 8 अप्रैल को बुलाई गई थी। लेकिन सूची की पुनर्समीक्षा के बजाय पंचायत ने अपनी ओर से पंचायत को बीपीएल मुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया और उसे पारित करवा दिया। जबकि सरकार की तरफ से यह ग्राम सभा पुनर्समीक्षा के लिए बुलाई गई थी।
विज्ञापन


इसके लिए सर्वेक्षण भी करवाया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत ने गरीब परिवारों को इसमें शामिल नहीं किया और थे उनको भी शामिल होने से रोक दिया। इसके लिए 21 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें सुशीला, कर्म सिंह, विनोद कुमार, विजय, प्रीतम, संजय, राजेश, रत्न, संजय, रमेश, कौशल्या, सोमा, दिनेश, जीवन, बृजमोहन, संतोष, मोहन लाल, दिनेश कुमार, दीपक, ओमप्रकाश और मनीष कुमार शामिल थे। इस पंचायत में अनुसूचित जाति के 199 परिवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 20 बीपीएल सूची में थे, जिन्हें भी सूची से हटा दिया गया। इसके अलावा जिन 12 विधवाओं ने बीपीएल में शामिल के लिए आवेदन किया था उनको भी शामिल नहीं किया गया। इन लोगों ने एसडीएम धर्मपुर से इस बारे मांगपत्र देकर मांग की है कि पंचयात के प्रस्ताव को निरस्त किया जाए। पात्र परिवारों को बीपीएल में शामिल किया जाए।

बीडीओ करेंगे जांच
एसडीएम एचएस राणा ने बताया कि मामला उनके ध्यान में है। बीडीओ को इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed