फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   दो दिनों में पानी नहीं आया तो करेंगे धरना प्रदर्शन

दो दिनों में पानी नहीं आया तो करेंगे धरना प्रदर्शन

Thu, 07 Jun 2018 10:25 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
दो दिनों में पानी नहीं आया तो करेंगे धरना प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। नगर पंचायत के वार्ड 3 जमसाई के कई परिवारों और साथ लगते गांव झिंजडू में दस दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को पानी के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। जबकि आसपास के गांवों में पानी पर्याप्त मात्रा में मिल रहा है। इसके चलते इन परिवारों के लोगों में विभाग के प्रति भारी रोष है।

झिंजडू गांव में न ही हैंडपंप है और न ही कोई कुआं, बावड़ी। लोग मजबूूरन खड्ड का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इससे कभी भी लोग बीमार हो सकते हैं। लोगों को यह परेशानी रिस्सा स्कीम से सप्लाई बंद होने से पेश आ रही है। ग्रामीणों रतन सिंह, जगत राम, रूप सिंह, आशीष, अजय कुमार, बलवीर सिंह, बलदेव, बलकार सिंह, सतीश कुमार, कश्मीर सिंह, कुसुम, प्रकाश चंद, शांता देवी, शकुंतला देवी, रीता देवी, छांगा राम और बंशी राम ने कहा कि कई बार विभाग व विभाग के कर्मचारियों को पानी की समस्या के बारे में बताया जा चुका है, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी है।
विज्ञापन


पानी की समस्या अब भी बरकरार है। ग्रामीणों में विभाग के प्रति भारी आक्रोश है। उन्होंने विभाग को दो दिन का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि अगर दो दिनों के भीतर पानी नहीं मिला तो सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता हर्ष शर्मा ने कहा कि किसी कारणवश अगर पानी की सप्लाई बाधित हुई है तो जल्दी ही पानी की सप्लाई नियमित कर दी जाएगी।


कांग्रेस ने पांच दिन का अल्टीमेटम
सरकाघाट(मंडी)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के लगभग 64 हैंडपंप खराब हैं। हैंडपंपों की रिपेयर नहीं हो रही है। लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विभाग को इस बारे में कई बार अवगत करवाया परंतु कोई करवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य है कि लोगों को परेशानी इसलिए हो रही है कि पेयजल स्रोतों का सही रख-रखाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा ऐसी समस्या 60 वर्ष में पहली बार देखने को मिल रही है। उन्होंने सरकार और आईपीएच विभाग को चेतावनी दी है कि अगर पेयजल स्रोतों को शीघ्र ठीक नहीं करवाया गया तो पांच दिन बाद प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed