{"_id":"5aa562174f1c1bab758b4d8e","slug":"91520787991-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुनाग-जैंशला सड़क को मिला अतिरिक्त 15 लाख का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुनाग-जैंशला सड़क को मिला अतिरिक्त 15 लाख का बजट
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सीएम के गृहक्षेत्र सिराज की जैंशला पंचायत के कई गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। अब यहां पर लोग मरीजों को पीठ और पालकी पर उठाने के लिए विवश नहीं होंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने सिराज दौरे के दूसरे दिन अपने ड्रीम प्रोजेक्ट थुनाग-जैंशला सड़क के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त 15 लाख का बजट जारी करने की घोषणा की है।
विभाग की कोताही के चलते इस सड़क का कार्य अरसे से अधर में लटका हुआ है। ‘अमर उजाला’ ने विस चुनावों के दौरान विभाग की कोताही को प्रमुखता से छापा था। इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने इस सड़क को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए पंडोह तक पहुंचाने की बात कही थी। लेकिन, विभाग की लापरवाही के चलते डीपीआर में रही खामियों से यह सड़क जैंशला से तीन से चार किमी पीछे तक ही बन पाई थी। दरअसल विभाग ने डीपीआर में थुनाग से जैंशला तक की दूरी को महज नौ किमी दर्शाया था। जबकि, थुनाग से जैंशला पंचायत मुख्यालय की दूरी 13 किमी थी। इसी नौ किमी दूरी के हिसाब से केंद्र की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बजट जारी हुआ। लेकिन, यह बजट चार किमी पीछे ही खत्म हो गया और यहां पर कई गांवों को सड़क सुविधा से महरूम रहना पड़ा था। इस मसले को चुनावों के दौरान ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था। इस दौरान सीएम जयराम ने विभाग को इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेवार ठहराते हुए जैंशला तक सड़क निर्माण मुकम्मल करने की बात कही थी। वहीं, इसी पंचायत के भैंचड़ी गांव के एक युवक ने सीएम को गत दिनों पत्र लिख कर सड़क का निर्माण जैंशला तक करने की मांग उठाई थी। इसके बाद ही सीएम कार्यालय से लोक निर्माण विभाग को पंडोह तक इस सड़क की डीपीआर तैयार करने के निर्देश भी दिए गए थे। अब गृह क्षेत्र सिराज दौरे के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने इस पंचायत के लोगों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए 15 लाख की सौगात दी है।
छड़ी पुल का अप्रोच वर्क भी जल्द होगा पूरा
इस सड़क पर छड़ी नामक स्थान पर पुल लगभग बनकर तैयार हो गया है। लेकिन, गत कई माह से इसका अप्रोच वर्क ठप पड़ा है। सीएम ने ग्रामीणों की मांग पर इस पुल के अप्रोच वर्क को पूरा करने की मांग उठाई है। जिस पर सीएम ने जल्द ही पुल का अप्रोच वर्क पूरा करने के विभाग को निर्देश दिए हैं।