फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मधुर शहनाई पर झुमते देवरथों के नजारों को अब एक साल का इंतजार

मधुर शहनाई पर झुमते देवरथों के नजारों को अब एक साल का इंतजार

Wed, 21 Feb 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
मधुर शहनाई पर झुमते देवरथों के नजारों को अब एक साल का इंतजार
देव समागम के समापन पर सूनी हुई छोटी काशी
विज्ञापन

अद्भुत नजारे के लिए करना पड़ेगा एक साल इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। सात दिन तक अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में मधुर शहनाई और देवधुनों पर झूमते देवी देवताओं और देवलुओं के नजारे के लिए अब एक साल का इंतजार करना पड़ेगा। राजदेवता माधोराय की अंतिम जलेब के साथ देव मानस के मिलन पर्व का विधिवत समापन हो गया है। देवताओं के मूल स्थानों को लौटते ही छोटी काशी फिर सूनी हो गई है।

शिवरात्रि महोत्सव देव मानस मिलन का पर्व है। महोत्सव में देवताओं के साथ आम लोग भी एक-दूसरे से मिलते हैं। मानस की भांति देवता भी रिश्तों की डोर में बंधे हैं। इनमें बड़ा देव कमरूनाम क्षेत्र विशेष के देवताओं के अग्रज हैं। चौहारघाटी के हुरंग नारायण देवता भी अपने-अपने क्षेत्र के देवताओं में वरिष्ठ माने जाते हैं। शिवरात्रि में देवताओं में क्रम और वरिष्ठता का ख्याल रखा जाता है। उनके देव समागम में बैठने से लेकर आपसी मिलन में भी वरिष्ठता क्रम को देखा जा सकता है। वरिष्ठ देवता सदैव सबसे पहले बैठते हैं। वहीं, जब दो देवता आपस में मिलते हैं तो छोटा देवता वरिष्ठ देवता की परिक्रमा करते हुए उससे मिलता है। देव मिलन का दृश्य अपने आपमें मार्मिक और भावपूर्ण होता है। शिवरात्रि के दौरान जहां बड़ा देव कमरूनाग टारना की पहाड़ियों में रहते हैं तो कई देवियां नरोल यानी एकांत वास में रहती हैं। इनमें बूढ़ी भैरवा पंडोह, बगलामुखी, देवी कुकलाह, मसवाई भगवती कैहनवाल, धूमा देवी आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed