{"_id":"5a5a0a1b4f1c1bf2408b4a58","slug":"91515850267-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार रुपये किया जाए चिकित्सा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार रुपये किया जाए चिकित्सा भत्ता
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम जोगिंद्रनगर की बैठक अध्यक्ष चुन्नी लाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें उम्मीद जताई गई कि प्रदेश में जयराम सरकार के बनने से कर्मचारियों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। फोरम ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को देय भत्ता मूल पेंशन में समायोजित किया जाए।
चिकित्सा भत्ता 400 के स्थान पर एक हजार किया जाए। दो वर्षों बाद मूल पेंशन के बराबर एलटीसी देने, पेंशन विसंगतियों में संशोधित पे ग्रेड, जोकि अक्तूबर 2012 से दिया गया है, स्केल अनुसार एक जनवरी 2006 से दिया जाए। फोरम के प्रवक्ता बिशन दास बहल ने कहा कि इस विसंगति के कारण सितंबर और अक्तूबर को समान स्केल समान पद पर सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की पेंशन में भारी अंतर पड़ रहा है, जोकि नए स्केल में और बढ़ जाएगी। बैठक में सदस्यों को नववर्ष तथा लोहड़ी की बधाई दी गई। साथ ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सीएम बनने पर बधाई दी गई। बैठक में दान सिंह ठाकुर, यू एस कटवाल, शेर सिंह ने भी संबोधित किया।