फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एक दो तीन चार अबकी बार जयराम सरकार पर झूमे सैंकड़ों लोग

एक दो तीन चार अबकी बार जयराम सरकार पर झूमे सैंकड़ों लोग

Mon, 25 Dec 2017 11:13 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
एक दो तीन चार अबकी बार जयराम सरकार पर झूमे सैंकड़ों लोग
मंडी/जंजैहली/बालीचौकी। आगे चल म्हारे जयरामा हो, पीछे असे थारे जयरामा हो, एक दो तीन चार अबकी बार जयराम सरकार, डुग्गे नालुए हो जैसे नाटियों की गूंज जयराम ठाकुर के सीएम बनने के दूसरे दिन भी मंडी की फिजाओं में गूंजती रहीं। ठेठ सिराजी भाषा में जयराम पर लोगों ने गीत तक बुन दिए। रियासतकालीन चौहाटा बाजार में सोमवार की शाम जश्न के साथ मनी। पटाखे फोड़े गए। जश्न में हर आने जाने वाला मग्न नजर आए। तमाम उलटफेर और सियासी खींचतान के बाद मंडी को मिली सीएम की कुर्सी का जश्न सोमवार को लगातार जारी रहा। छोटी काशी मंडी में क्रिसमस के साथ ही जयराम ठाकुर के सीएम बनने का भी खूब जश्न मनाया गया। दोपहर बाद सेे ही मंडी के रियासतकालीन चौहाटा बाजार में डीजे की धुनों पर समर्थकों ने खूब नाटियां डालीं।
विज्ञापन

सिराज में रही धूम
जयराम ठाकुर के गृह हलके सराज में लोगों ने नाटी डालकर खूब जश्न मनाया। थुनाग में जोरदार जश्र मनाया गया और कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिन में करीब 2 बजे थुनाग के सैनी मैदान पर सराज के लोक प्रिय गायक कलाकार नरेंद्र ठाकुर ने खुशी को चार गुणा कर दिया। मंच पर उनका स्वागत स्थानीय पंचायत प्रधान नीलमा ठाकुर और उपप्रधान खेम सिंह ने किया। 2 बजे के बाद कार्यक्रम का आगाज उन्होंने जयराम ठाकुर पर आधारित गाने से किया। इसके बाद उन्होंने गानों की झड़ी ही लगा दी। गायक नरेंद्र ठाकुर के बुधुआ मामा गाने पर सैनी मैदान पर लगभग 700 लोगों ने नाटी डाली। इसके बाद उन्होंने एक दो तीन चार अबकी बार जयराम सरकार पर लोग खूब झूमे। सिराज में पहली बार इतनी बड़ी नाटी का आयोजन किया गया। करीब 1 घंटे तक यह नाटी चलती रही। कार्यक्रम में लंबाथाच पंचायत के प्रधान चमन ठाकुर ने कहा कि आज तक सिराज मेें इतनी बड़ी नाटी का आयोजन नहीं हुआ है। यह रिकार्ड है। इसके अलावा सोमवार को थुनाग की विभिन्न पंचायतों में विजय रैलियों का आयोजन होता रहा। लोग जश्न में डूबे रहे और पटाखे फोड़ते रहे। विभिन्न पंचायतों से विजय रैली यहां पर पहुंची।
विज्ञापन


सिराज के बालीचौकी में भी जश्न
बालीचौकी क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर खूब जश्न मनाया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। साथ ही एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। बालीचौकी में भाजपा कार्यकर्ताओं संग सराज की जनता ने रैली निकाली और खूब पटाखे फोड़े और जय श्रीराम के खूब नारे लगाए। यही नहीं बल्कि बालीचौकी के थाची, पंजाई, देवधार, गाड़ागुसैनी, मुराह, सोमगाड़, धनोट, थाटा, सुधरानी, माणी आदि क्षेत्रों में नाटियां डाल कर जश्न मनाया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सराज शेर सिंह, सराज सोशल मीडिया प्रभारी ललित कुमार, सराज युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र कुमा, नवीन शर्मा, जोगिंद्र सिंह, दीपक शर्मा, गोपाल ठाकुर, जीवन शर्मा, विजय कपूर, सन्नी ठाकुर, गोपू ठाकुर, महेश ठाकुर, पीर सिंह भारद्वाज सहित कई समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed