फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शिक्षा की बेहतरी के लिए अध्यापकों-अभिभावकों में मंथन

शिक्षा की बेहतरी के लिए अध्यापकों-अभिभावकों में मंथन

Sun, 17 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा की बेहतरी के लिए अध्यापकों-अभिभावकों में मंथन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल के प्राथमिक शिक्षा खंड द्वितीय की राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोट-हटली में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक पाठशाला कोट-हटली और अधीनस्थ पाठशालाओं के अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समितियों व अभिभावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में अध्यापकों और अभिभावकों के बीच शिक्षा की बेहतरी के लिए विस्तार में चर्चा हुई। अभिभावकों ने बच्चों के प्रगति कार्ड और संप्राप्ति को भी देखा, जिसे काफी हद तक ठीक पाया गया। इस दौरान बच्चों के सीखने के स्तर को भी बढ़ाने पर चर्चा की गई। पाठशाला के शिक्षक विनोद कौंडल ने बताया कि शिक्षा संवाद में पाठशाला के लगभग 50 अभिभावकों ने भाग लिया। सभी ने सरकार से आग्रह किया कि प्राथमिक पाठशालाओं में कक्षावार अध्यापकों का प्रबंध किया जाए और अध्यापकों की शिक्षण के अलावा अन्य कम से कम सेवा ली जाए। मुख्य अध्यापक ने अपने संदेश में अध्यापकों से आग्रह किया कि स्कूलों में गतिविधिपूर्ण शिक्षण करवाया जाए। सरकार से आग्रह किया कि प्रदेश में एनसीआरटी पाठ्यक्रम लागू किया जाए। चर्चा में मुख्य अध्यापक विद्यासागर, एसएमसी अध्यक्ष रवींद्र कुमार, लालमन प्रभारी प्राथमिक पाठशाला चंदरोती, आशा कुमारी प्रभारी प्राथमिक पाठशाला नरोला, निशा देवी, आशा, मीना विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed