फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   इंदिरा मार्केट से हटाए तहबाजारी, जुर्माना लगाया

इंदिरा मार्केट से हटाए तहबाजारी, जुर्माना लगाया

Sun, 10 Dec 2017 10:41 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा मार्केट से हटाए तहबाजारी, जुर्माना लगाया
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। शहर की इंदिरा मार्केट की छत पर हर रविवार को बिना अनुमति दुकानें लगाने वाले प्रवासी तह बाजारियों पर नगर परिषद ने कार्रवाई की है। नगर परिषद ने पुलिस कर्मचारियों के साथ इनको मार्केट से खदेड़ा और कुछ का सामान भी जब्त किया है। रविवार को सुबह ही बिना अनुमति के यह तहबाजारी इंदिरा मार्केट की छत पर दर्जनों दुकानें लगाकर सामान बेच रहे थे। करीब 12 बजे नगर परिषद ने पुलिस की मदद से इन प्रवासी दुकानदारों को वहां दुकानें हटाने के लिए कहा। लेकिन, तहबाजारी नहीं मानें और दुकानें लगाए बैठे रहे। इस पर कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने उन्हें वहां से खदेड़ना शुरू किया। इस दौरान कुछ सामान भी जब्त किया गया है। नगर परिषद की अध्यक्ष नीलम शर्मा का कहना है कि कई माह से यह लोग बिना अनुमति से ही यहां पर दुकानें लगाते हैं और बाद में यहां पर ढेर सार कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। उन्हें कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन हर रविवार इन दुकानों की संख्या बढ़ती ही जा रही थी। इनकी शह पर कई अन्य जिलों के व्यापारी भी यहां आकर दुकानें लगा रहे थे। यह कार्रवाई करनी आवश्यक हो गई थी।
विज्ञापन


नहीं हटे तो होगी कड़ी कार्रवाई : उर्वशी
नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी उर्वशी वालिया ने बताया कि नगर परिषद ने इन तहबाजारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। कुछ सामान भी जब्त किया है। इस बार इन्हें जुर्माना लगाया जाएगा। अगर आगे भी यह क्रम जारी रहा तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed