फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पहाड़ी नाटी, पंजाबी भागड़े पर खूब थिरके कदम

पहाड़ी नाटी, पंजाबी भागड़े पर खूब थिरके कदम

Sat, 25 Nov 2017 05:10 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
पहाड़ी नाटी, पंजाबी भागड़े पर खूब थिरके कदम
पहाड़ी नाटी, भंगड़े पर खूब थिरके कदम
विज्ञापन

घीड़ी स्कूल ने मनाया वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
शानदार प्रस्तुतियां देकर बच्चों ने खूब बटोरीं तालियां
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घीड़ी में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रूप लाल वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रवीण उपमन्यु ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का होना भी जरूरी है। खेलों से व्यक्ति का मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में बच्चों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित अध्यापकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। इस दौरान पहाड़ी नाटी और भंगड़ा आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और सरस्वती वंदना से की गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता बच्चों और सालभर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पर प्रधानाचार्य, समस्त स्कूल स्टाफ, अभिभावक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।


शैक्षणिक सत्र 2016-17 के मेधावी सम्मानित
मेधावियों में तरुण, डिंपल, वर्षा, मुस्कान, टेक चंद, सिमरनदेव, शिवानी, हेम, किरण, पुष्पराज, ट्विंकल, अक्षिता, ललिता, निशा, भीष्मदेव और अन्य बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंडर-14 और अंडर-19 खेलों में जोनल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ एकांकी प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed