{"_id":"5a17019f4f1c1b156b8b7d27","slug":"91511457183-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार लग रहे विद्युत कटों से करसोग के 600 उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार लग रहे विद्युत कटों से करसोग के 600 उपभोक्ता परेशान
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। बिजली के अघोषित कटों से महोग पंचायत के लोग बेहाल हैं। भदल पटोग और नाहविधार में तो रोजाना बिना बताए कट लगाए जा रहे हैं। वहीं लो वोल्टेज की समस्या से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतों पर भी बोर्ड राहत नहीं दे रहा है। लिहाजा ग्रामीणों ने लामबंद होकर धरना प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली है। आरोप है कि पुरानी बिजली की लाइनों को बदलने में बोर्ड के अधिकारी कोताही बरत रहे हैं।
गांववासियों में गोपाल कृष्ण, नवल कुमार, राजेंद्र कुमार, किशोरी लाल, उत्तम कुमार, रितु राम और देवी सिंह का कहना है कि विद्युत बोर्ड की लापरवाही से लगातार कट लग रहे हैं, जिससे इन गांव के लगभग 600 उपभोक्ताओं को दिक्कत हो रही है। स्कूल के बच्चों के पेपर नजदीक आ रहे हैं, लाइट इतनी कम होती है कि बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है और उपकरण भी ठप पड़ रहे हैं। एसडीएम हितेश कुमार आजाद ने कहा कि विद्युत बोर्ड को व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा गया है।