{"_id":"5a00646c4f1c1b86698b9c58","slug":"91509975148-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा हादसे के 11 घायल मंडी अस्पताल में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा हादसे के 11 घायल मंडी अस्पताल में उपचाराधीन
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे बस हादसे में घायल हुए आलोक भारती पब्लिक स्कूल मंडी के 18 विद्यार्थियों और शिक्षकों को जोनल अस्पताल मंडी में उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। इसमें कुछ विद्यार्थियों को रविवार देर रात को ही घर भेज दिया था जबकि कुछ विद्यार्थियों को सोमवार को छुट्टी मिली। सोमवार को अस्पताल में घायलों का कुशलक्षेम जानने वाले रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। बच्चों के दर्द से रोता देख रिश्तेदारों की आंखें भी नम हो गईं।
जिन घायलों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है उन्हें चेकअप के लिए एक हफ्ते के बाद बुलाया गया है। हफ्ते बाद फिर से उनकी जांच होगी। जबकि 10 बच्चे और एक शिक्षक अब भी जोनल अस्पताल में दाखिल है। उनका यहां उपचार चल रहा है। एक छात्रा महक (13) को मंडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सर्जरी के लिए आईजीएमसी रेफर किया गया है।
18 बच्चों और एक शिक्षक को छुट्टी : अधीक्षक
वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक जोनल अस्पताल मंडी टीसी महंत ने कहा कि हादसे में घायल 18 बच्चों और शिक्षकों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एक छात्रा को आईजीएमसी रेफर किया गया है। जबकि 10 बच्चे और एक शिक्षक जोनल अस्पताल में दाखिल है। घायलों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है।