{"_id":"59401c5b4f1c1ba40a8b460f","slug":"91497373787-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट अविनाश ठाकुर का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय सम्मान के साथ लेफ्टिनेंट अविनाश ठाकुर का अंतिम संस्कार
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के सकोह गांव के 22 वर्षीय नेवी में तैनात लेफ्टिनेंट अविनाश ठाकुर का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। अविनाश ठाकुर की शनिवार को कार हादसे में मौत हो गई थी। सोमवार देर रात अविनाश का शव उनके पैतृक गांव सकोह पहुंचा तथा मंगलवार को सिधपुर शमशानघाट में ब्यास नदी के किनारे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके शव को मुखाग्नि उनके छोटे भाई अश्वनी ठाकुर ने दी।
अविनाश की माता सोमा देवी गृहिणी हैं और एक छोटा भाई अश्वनी ठाकुर ने बंगलूरू से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। अविनाश ठाकुर की मौत से पूरा क्षेत्र गमगीन है। सिद्धपुर पंचायत के सकोह गांव का अविनाश पुत्र जोगिंद्र पाल नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात था। वह अपने पांच दोस्तों के साथ शुक्रवार रात 12 बजे डाल्फिन हिल से डाकवार्ड वापस आ रहा था कि अचानक कार हादसा हो गया। हादसे में घायल पांचों को नजदीकी कल्याणी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चार बजे लेफ्टिनेंट अविनाश ठाकुर ने दम तोड़ दिया। जबकि, चारों दोस्त लेफ्टिनेंट अजय, राहुल, अमित और अमनदीप गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अविनाश ठाकुर की मौत की खबर से पूरा क्षेत्र सदमे में है। मंगलवार को सैकड़ों लोग अविनाश की शवयात्रा में शामिल हुए। अविनाश का शव लेकर नेवी, गोरखा और पंजाब रेजिमेंट के 40 जवान पहुंचे थे। राजकीय सम्मान के साथ अविनाश को अंतिम विदाई दी गई। हालांकि, स्थानीय नेताओं व प्रशासन की ओर से कोई भी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा।