{"_id":"5c61b0c8bdec224be317ee49","slug":"81549906120-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल की होगी मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। ऐतिहासिक विक्टोरिया पुल जल्द ही संवरेगा। उपायुक्त सभागार में प्रशासन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने इस पुल की मरम्मत का प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 25 करोड़ की लागत से नाबार्ड के तहत बाईपास पर बन रहे नए विक्टोरिया पुल का निर्माण तीव्र गति से करने के निर्देश दिए और अप्रैल तक इस पुल के निर्माण को पूरा करने के लिए कहा। इसमें विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि मोती बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और गाड़ियों को इधर-उधर खड़ी न करने के बारे में नो पार्किंग के बोर्ड लगाए जाएं। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, सहायक आयुक्त राज ठाकुर, उपमंडलाधिकारी नागरिक सदर मदन कुमार, पर्यटन अधिकारी पंकज राज शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
डीसी ने कहा कि मंडी शहर में बंदरों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाने के लिए उनका बंध्याकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त लोगों को जागरूक करने के लिए मंडी शहर में वन और पर्यटन विभाग के माध्यम से चिन्हित स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। इसमें लोगों को बंदरों के हमले से बचने के लिए क्या करना तथा क्या नहीं करना चाहिए के बारे में जानकारी प्रदान की गई है।
जिला में बेसहारा पशुओं के लिए गोसदन तथा गौ अभ्यारणय भी बनाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत बालीचैकी में गोसदन का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। नाउ में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। मुरारी देवी के समीप और कालदो में भी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।