{"_id":"5c2b9f6ebdec22569f267c41","slug":"81546362734-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलौसा में भालू ने दो पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलौसा में भालू ने दो पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। जिल्हण पंचायत के दलौसा गांव में भालू ने पुरुष और महिला पर हमला कर दोनों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया है। दोनों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया। घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे हुई। जानकारी के अनुसार दलौसा गांव का 66 वर्षीय मंगल दास गांव के साथ लगते जंगल में अपने मवेशियों को चरा रहा था, जबकि 55 वर्षीय इंद्रा देवी मवेशियों के लिए चारा निकाल रही थी। अचानक भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। मंगलदास के जोर-जोर से चिल्लाने के बाद आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तब तक भालू भाग गया।
मंगल दास के सिर और पेट में चोटें आई हैं जबकि इंद्रा देवी को दाहिने हाथ में काट लिया है। 108 एंबुलेंस के ईएमटी जितेंद्र वर्मा और पायलट रजनीश ठाकुर ने हमले में जख्मी हुए दोनों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान राम लाल, ग्रामीण योग राज, चौधरी राम, वीरी सिंह, कृष्ण, भादर सिंह, हरि सिंह, संत राम और राम सिंह ने बताया कि जंगल में एक नहीं अपितु आधा दर्जन भालू होने की संभावना है।
000
लेकिन वन विभाग के अधिकारी इस और कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। दलौसा में प्राईमरी स्कूल में पढ़ाई करने के लिए फुलाधार और सोधगन के नौनिहाल आते हैं। लेकिन लगातार हो रही ऐसी वारदात से नौनिहालों को स्कूल भेजना भी जोखिमपूर्ण बना हुआ है।