फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नेरचौक में 15 जुलाई से पहले शुरू होगी ओपीडी

नेरचौक में 15 जुलाई से पहले शुरू होगी ओपीडी

Sat, 09 Jun 2018 10:03 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक में 15 जुलाई से पहले शुरू होगी ओपीडी
कॉलेज की आरकेएस की बैठक में लिए अहम निर्णय - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 15 जुलाई से पहले मरीजों को ओपीडी की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में इमरजेंसी में मरीजों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। वहीं मरीजों को रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां पर लैब से रिपोर्ट सीधा डाक्टर के पास सीधा पहुंचेगी।

अस्पताल अत्याधुनिक इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम से लैस होगा। मरीजों के टेस्ट जोनल अस्पताल के आरकेएस की दरों पर ही होंगे। आपातकालीन स्थिति और गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर कर रहे जरूरतमंदों को फ्री इलाज मिलेगा। शनिवार को कॉलेज की आरकेएस की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इसकी अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने की। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने से मंडी के साथ ही कुल्लू, बिलासपुर, लाहौल स्पीति जिलों के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


नो पार्किंग और साइलेंस जोन बनेगा
मंत्री ने कहा कि कि 15 जुलाई से पहले ओपीडी कॉलेज में शुरू की जाएगी। सीएम जयराम ठाकुर ओपीडी का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल नो पार्किंग और साइलेंस जोन होगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए लैब से रिपोर्ट सीधा डाक्टर के पास पहुंचेगी। इसके लिए मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी, विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल, मेडिकल कॉलेज के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल अस्पताल से अटैच है ओपीडी
इस समय जोनल अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कालेज की ओपीडी अटैच है। यहां अधोसरंचना दुरुस्त ना होने के चलते इसका पूरा लाभ रोगियों को नहीं मिल रहा है। मेडिकल कालेज की ओपीडी अटैच होने के कारण यह रोगियों की संख्या दोगुणा हो गई है। भारी रश के चलते स्वास्थ्य सेवाएं हाशिये पर हैं। वहीं नेरचौक मेडिकल कालेज में ओपीडी शिफ्ट होने से जोनल अस्पताल में रश भी कम होगा और लोगों को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed