फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तूफान और बारिश से धर्मपुर और संधोल में 21 लाख का नुकसान

तूफान और बारिश से धर्मपुर और संधोल में 21 लाख का नुकसान

Sat, 02 Jun 2018 11:07 PM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
तूफान और बारिश से धर्मपुर और संधोल में 21 लाख का नुकसान
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र में शुक्रवार देरशाम तूफान ने भारी तबाही मचाई है। तूफान से धर्मपुर तहसील में 2 लाख 22 हजार और संधोल में करीब 9 लाख के नुकसान का आकलन विभाग ने किया है। हालांकि, उपमंडल के कुछेक क्षेत्रों से अभी नुकसान की रिपोर्ट आना बाकी है। लेकिन, तूफान से अभी तक क्षेत्र में 21 लाख की अधिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार धर्मपुर पंचायत के बनवार कलां में संतोष, ओम प्रकाश, हरि सिंह, लेखराज, जगदीश चंद, रणजीत की गोशालाओं और शेर सिंह, जगदीश चंद के रसोईघरों को नुकसान पहुंचा है। सुखराम बरडाना के घर की छत उड़ गई है। दूसरी तरफ बिंगा पंचायत के शेरपुर गांव की रूमा देवी की गोशाला की छत भी उड़ गई है। पेहड पंचायत के बनेहडी गांव में राजीव कुमार की गोशाला की छत उड़ कर नष्ट हो गई है।
विज्ञापन


धर्मपुर तहसील में घर, गोशाला और रसोईघरों की छतें उड़ी
इसके साथ ही धर्मपुर तहसील में शिव पाल कमलाह, प्रभी देवी हलौन, गुड्डू खेड़ी, झांपा राम खेड़ी, संत राम खेड़ी, रूप चंद खेड़ी, ब्रह्मी देवी खेड़ी, भादरी देवी खेड़ी, हरी पाल कमलाह, पवन कुमार नरवालका, सावित्री देवी चंदगला, कृष्ण चंद फकडोहल, क़ौल सिंह स्योह, फतेह चंद पेहड़, भूरि सिंह पेहड़, प्रेम सिंह पेहड़, नेक राम बनेहर्डी, बालम राम छिड़ जाजर, ओम चंद ड़ाडल के घरों और गोशालाओं को तूफान से खासा नुकसान पहुंचा है। संधोल तहसील में जगदीश चंद, अर्जुन सिंह, कृष्णा देवी, राम चंद्र तकरेहड़, अछरू फनेह, प्रेम चंद संधोल आदि के घरों और गोशालाओं को बारिश और तूफान से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी : एसमडीएम
एसडीएम धर्मपुर एचएस राणा ने बताया कि शुक्रवार को तूफान से क्षेत्र में लोगों के घरों और गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट सभी हलका पटवारी को बनाने के आदेश कर दिए गए हैं। ताकि समय पर राहत राशि दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed