फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   एनआर ठाकुर बने कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष

एनआर ठाकुर बने कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष

Wed, 18 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
एनआर ठाकुर बने कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडी के चुनाव बुधवार को कॉलेज के सेमिनार भवन में करवाए गए। जिसमें 268 कर्मचारी प्रतिनिधियों ने एकमत से एनआर ठाकुर को जिला अध्यक्ष चुना। यह चुनाव प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अतिरिक्त सचिव गोपाल झिल्टा और क्षेत्रीय सचिव विनोद ठाकुर की देखरेख में हुए। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व वित्त सचिव और भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय महामंत्री मंगत राम नेगी ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। पूर्व कर्मचारी नेता हरीश शर्मा भी बतौर विशेष अतिथि के रूप में चुनावों में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी में चेतराम ठाकुर और प्रवीण उपाध्याय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश शर्मा महामंत्री और कुलदीप ठाकुर को अतिरिक्त महासचिव बनाया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी और सभी खंड इकाइयों के परामर्श के बाद जिला अध्यक्ष एनआर ठाकुर ने महासंघ के कुछ पदाधिकारियों को मनोनीत किया। जिसमें उमेश चंदेल संगठन सचिव, मृगेंद्र जोशी, खुशाल और मोती राम को उपाध्यक्ष, मेघ सिंह ठाकुर वित्त सचिव, कुलदीप गुलेरिया प्रेस सचिव, नरेंद्र ठाकुर को क्षेत्रीय सचिव बनाया गया। शेष कार्यकारिणी का विस्तार अगली बैठक में किया जाएगा। सभी चुने हुए पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एनआर ठाकुर ने कर्मचारियों का उन्हें समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंगत राम नेगी, हरीश शर्मा, लेखराज वैद्य, पीर सहाय, रेवती शर्मा, चेतराम ठाकुर आदि एक दर्जन नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed