फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब हर घर तक पहुंचेगा ‘उजाला’

अब हर घर तक पहुंचेगा ‘उजाला’

Sat, 14 Apr 2018 10:53 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
अब हर घर तक पहुंचेगा ‘उजाला’
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। ग्राम स्वराज अभियान के तहत ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने सेरी मंच से दो उजाला मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत एलईडी बल्ब वितरित करने के साथ-साथ हर घर को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाना है। अभियान 5 मई तक जारी रहेगा। योजना के तहत कोई भी घर बिजली के बगैर न रहे, इसके लिए केंद्र सरकार ने प्रदेश में 93 गांव चुने हैं। जहां रियायती दरों पर एलईडी बल्ब वितरित किए जाएंगे। वहीं इन गांवों में शेष बचे सभी घरों को बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। जिसमें बीपीएल को मुफ्त तथा अन्य को 500 रुपये 10 आसान किस्तों में भुगतान करना होगा। योजना के लिए 85 प्रतिशत की अनुदान राशि दी जाएगी तथा ग्रामीण विद्युतीकरण निगम को इस योजना को पूर्ण करने के लिए नोडल एजेंसी बनाया गया है। इस अवसर पर एसडीएम सदर मदन चौहान, अधिकारियों और अन्य में पीएल मासूम, एके खनूटिया, मनोज पुरी, प्रदीप ठाकुर, नारायण सिंह गुलेरिया, धर्मपाल ठाकुर, पुष्पराज कात्यायन, अजीत कपूर, कमल राणा, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed