फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पीएनबी में नकली नोट जमा करवाने वाला निकला कारोबारी, पुलिस की गिरफ्त से बाहर

पीएनबी में नकली नोट जमा करवाने वाला निकला कारोबारी, पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Fri, 23 Feb 2018 10:14 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:14 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी में नकली नोट जमा करवाने वाला निकला कारोबारी, पुलिस की गिरफ्त से बाहर
crime
नेरचौक (मंडी)। कैश डिपॉजिट मशीन में नकली नोट जमा करवाने वाला एक कारोबारी निकला है। आरोपी अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। शुक्रवार को पुलिस ने विभिन्न ठिकानों में दबिश दी। लेकिन बताया जा रहा है कि वह किसी काम से बाहर गया है। गौरतलब है कि 18 फरवरी को पीएनबी की भंगरोटू शाखा में मशीन में एक व्यक्ति पांच सौ के 33 नकली नोट जमा करवा गया। नई मशीन ने नकली नोट ले तो लिए लेकिन वे खाताधारक के खाते में जमा नहीं हो सके। मशीन ने वे अलग से रिटेन कर लिए। बल्ह थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जांच में पाया गया है कि नई मशीनें हर तरह के नोट एक्सेप्ट करती हैं लेकिन नकली नोटों का चलन बाजार में फिर न हो इसके लिए उन्हें अपने अंदर रिटेन कर लेती है। इसकी जानकारी मशीन के माध्यम से मुख्य प्रबंधक क्षेत्रों को चली जाती है। इस मामले में भी यही हुआ है कि पैसे जमा करवाने वाला व्यापारी है तथा इस समय वह किसी कार्य से बाहर है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द पुलिस मामले की तह तक पहुंच जाएगी। बैंक शाखा प्रबंधक अंकित चौधरी ने बताया कि पीएनबी के खाताधारकों को परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। बैंक में लगी नई मशीन सभी नोटों को जमा करती है लेकिन जो नोट जाली यह संदेशपूर्ण होते हैं, उन्हें मशीन खाताधारक के खाते में जमा नहीं करती है, वह अलग से रिटेन कर लेती है। मशीन में यह व्यवस्था इसलिए बनाई गई है, जिससे जाली नोट चलन से बाहर हो सकें। खाताधारकों को परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। पूरे प्रदेश में और देश में यही मशीनें हैं और इसी प्रणाली से कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed