{"_id":"5a5b8d6d4f1c1b90268b45f2","slug":"81515949421-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव हुरंग नारायण का भक्तों से रिमझिम बारिश का वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव हुरंग नारायण का भक्तों से रिमझिम बारिश का वादा
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पधर (मंडी)। देव हुरंग नारायण ने भक्तों से रिमझिम बारिश का वादा किया है। कड़ूओं सहित किसानों ने सूखे से निजात पाने के लिए देव से वर्षा की गुहार लगाई थी। चिंतित किसान राहत पाने के लिए हुरंग नारायण की शरण में चले गए। रविवार को हुए हारका में देव हुरंग नारायण ने किसानों को आने वाले दिनों में वर्षा की सौगात देने का वादा किया है। इससे जयकारों से गवाहन गांव गूंज उठा।
गवाहन गांव में चमारका जातर मेला के संपन्न होते ही रविवार को हारका प्रथा को देव के मुख्य कारिंदों ने अंजाम दिया। सुबह देव पूजा पूरी होते ही देवता के कड़ूओं सहित क्षेत्र के किसानों ने भयंकर सूखे से निजात पाने के लिए वर्षा की गुहार देव हुरंगनारायण से लगाई। देव कारिंदों ने कहा कि इससे पूर्व भी देव पशाकोट के भंडार में हुए देव मिलन समारोह के दौरान लोगों ने वर्षा की गुहार नारायण से लगाई थी। किसानों की मांग को देव हुरंगनारायण ने उस दौरान पूरा कर एक बड़ी राहत प्रदान की थी। पिछले लंबे समय से किसानों की गंदम और आलू सहित नकदी फसलें सूखे की चपेट में हैं।
रविवार को हुए हारका में देव हुरंग नारायण ने किसानों को आने वाले दिनों में वर्षा की सौगात देने का वायदा किया है। देव हुरंग नारायण ने लोगों के आपसी विवादों को सुलझाने को लेकर अपनी अदालत भी लगाई। करीब तीन मामलों का मौका पर निपटारा किया गया। वहीं अधिकांश विवादित मामलों को लेकर देव नारायण ने अपने गुरों के माध्यम सुझाव सुझाए। देव आदेशों के मुताबिक आने वाले दिनों में देव हुरंग नारायण की अदालत देवता के मूल ठांव में लगाई जाएगी।