{"_id":"5a26cf994f1c1b59678c03fb","slug":"81512492953-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे तंबाकू उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे तंबाकू उत्पाद
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। पुलिस और प्रशासन के नाक तले बल्ह घाटी में तंबाकू उत्पाद धड़ाधड़ बिक रहे हैं। इन नशीले पदार्थों को बेचकर सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र के हर मुहल्ले में गुटका, खैनी आसानी से उपलब्ध हो रहा है। सेहत के लिए हानिकारक और हिमाचल सरकार द्वारा प्रतिबंधित गुटका, खैनी की बहुत से लोगों मेें ऐसी लत लग चुकी है कि वह इसके लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हैं। इसी का फायदा उठाकर स्थानीय दुकानदार 5 रुपये रेट वाला एक पैकेट 15 से 20 रुपये में बेच रहे हैं। नशे के तलबगारों को ये मौत का सामान चोरी-छुपे बेचा जा रहा है। इसके अलावा कुछ शातिर पुलिस को चकमा देकर अवैध शराब, भांग, गांजा, अफीम भी बेच रहे हैं और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस की सख्ती के बावजूद यह कार्य जोरों पर चला हुआ है। आधुनिक संचार सुविधाओं का लाभ उठाकर ऐसे गिरोह इन मादक मादक पदार्थों को आसानी से ठिकाने लगा कर लोगों की जिंदगियां तबाह करने में लगे हुए हैं। उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए कुछ दुकानदार स्कूलों, कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में सरेआम बीड़ी, सिगरेट बेच रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी भूपेंद्र सिंह कंवर का कहना है कि गुटका खैनी और दूसरे प्रतिबंधित नशीले पदार्थों को बेचने वालों पर पुलिस की हमेशा पैनी निगाह रहती है। ऐसे लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस एक विशेष मुहिम चलाएगी।
विज्ञापन