{"_id":"5a1af3344f1c1b78548bf65f","slug":"81511715636-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुमंजिला भीमाकाली पार्किंग के टॉप फ्लोर पर बनेंगे मल्टीपर्पज हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुमंजिला भीमाकाली पार्किंग के टॉप फ्लोर पर बनेंगे मल्टीपर्पज हॉल
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर के भीमाकाली में एडीबी प्रोजेक्ट के तहत बन रही बहुमंजिला पार्किंग के टॉप फ्लोर पर मल्टी पर्पज हॉल का निर्माण किया जाएगा। एडीबी प्रोजेक्ट के तहत इस कार्य के लिए अतिरिक्त बजट मंजूर हुआ है। चुनावों से ठीक पहले इसके लिए बजट मंजूर हुआ है। इससे अब पार्किंग के साथ ही यहां पर दो बड़े हॉल भी बनाए जाएंगे। इन हॉल का इस्तेमाल शादी, विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा।
शहर में इन दिनों 33 करोड़ से अधिक बजट से विभिन्न धरोहरों के सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। इसी योजना के तहत भीमाकाली में बहुमंजिला पार्किंग भी बनाई जा रही है। पहले यहां पर बेसमेंट मेें हॉल, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सेकेंड फ्लोर पर पार्किंग बनाए जाने की योजना थी। लेकिन, बाद में प्रोजेक्ट के विस्तारीकरण के तहत अब थर्ड फ्लोर पर दो हॉल भी बनाए जाएंगे। इन हॉल के निर्माण से अब शहर में कार्यक्रमों के आयोजन के लिए शहरियों को विकल्प मिलेंगे, वहीं जिला प्रशासन को भी आय का साधन मिलेगा।
33.24 करोड़ से शहर में विभिन्न कार्य एडीबी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट के विस्तारीकरण के तहत दो करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट स्वीकृत हुई है। इसके तहत भीमकाली समेत शहर के अन्य जगहों पर चल रहे कार्यों का भी विस्तार किया जाएगा। शहर में वर्तमान में चौहाटा बाजार, विजय हाई स्कूल, विक्टोरिया ब्रिज, टारना मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य चला हुआ है। इन जगहों पर भी इस बजट से कार्य किया जाएगा। इस योजना के तहत शहर की गलियों को चकाचक किया जा रहा है।
विज्ञापन
एडीबी प्रोजेक्ट के प्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि भीमाकाली में बन रही बहुमंजिला पार्किंग के टॉप फ्लोर पर दो मल्टीपर्पज हॉल बनाए जाएंगे। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। सितंबर माह में योजना के तहत दो करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत हुआ है। इसके तहत यह कार्य किया जाएगा।