फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सातवें वेतन आयोग लागू करने से सैनिक परिवार खफा

सातवें वेतन आयोग लागू करने से सैनिक परिवार खफा

Mon, 21 Aug 2017 10:15 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग लागू करने से सैनिक परिवार खफा
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पूर्व सैनिक लीग जोगिंद्रनगर के सम्मेलन में सातवां आयोग लागू करने पर सैनिकों के परिवारों ने विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि सातवें आयोग को लागू करने से पहले चौथे, पांचवें, और छठे आयोग की विसंगतियों को भी दूर नहीं किया गया तथा इसे लागू कर दिया गया। इससे सैनिक परिवार सरकार से खफा हैं। तीनों सेना अध्यक्षों ने इसे अस्वीकार कर दिया था। लेकिन, सरकार ने इसकी परवाह न करते हुए इसे जबरन लागू कर दिया। सम्मेलन लीग के अध्यक्ष कर्नल जीएस शाही की अध्यक्षता में हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सातवें वेतन आयोग से पूर्व सैनिकों को कोई विशेष लाभ नहीं मिला है, जिससे पूर्व सैनिकों में रोष है। वन रैक वन पेंशन के संदर्भ में जस्टिस रेड्डी की सिफारिशों को भी नहीं सुना गया। उन्होंने कहा कि देश का जज्बा आज हर सैनिक के दिल में है। वर्षों सेना में अपनी सेवाएं देकर एक सैनिक घर आता है लेकिन, जब घर में समस्याओं को देखता है तो उसे सरकार के सहारे की जरूरत होती है। लेकिन, सरकार इस दिशा में आगे नहीं आती। उन्होंने कहा कि लीग पूर्व सैनिकों को उनका हक दिलाने के लिए हर समय प्रयत्नशील रहे हैं। सभा को लीग के उपाध्यक्ष रविंद्रपाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि वह लंबे समय से लोगों की सेवा कर रहे हैं। रविंद्र पाल ने साफ किया है कि चुनाव जीतने के बाद पूर्व सैनिकों को हक दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर कैप्टन चंद्र सिंह, मेजर शेष राम, शरद शर्मा, मेजर बरवाल, बलवीर, कैप्टन भगत राम और दिलीप सिंह सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed