फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बिजली बोर्ड के मध्य जोन कार्यालय के प्रागंण में कर्मचारियों को हल्ला बोल, जमकर धरना प्रदर्शन

बिजली बोर्ड के मध्य जोन कार्यालय के प्रागंण में कर्मचारियों को हल्ला बोल, जमकर धरना प्रदर्शन

Thu, 20 Jul 2017 10:55 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
बिजली बोर्ड के मध्य जोन  कार्यालय के प्रागंण में  कर्मचारियों को हल्ला बोल, जमकर धरना प्रदर्शन
मंडी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड कर्मचारी यूनियन इकाई मंडी ने प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा की अध्यक्षता में बोर्ड के मध्य जोन के कार्यालय प्रांगण में जमकर प्रदर्शन किया। जिसमें जिलाभर से लगभग 300 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। कुलदीप सिंह ने कहा कि बोर्ड मैनेजमेंट और हिमाचल सरकार में बैठे आला अधिकारी प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री की घोषणा को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। बिजली बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में विसंगतियां हैं। जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसी कारण प्रदेश भर में कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने वेतनमान को संशोधित कर ग्रेड पे प्रदान करने की मांग उठाई है। कहा कि यदि कर्मचारियों की मांगों को न माना गया तो पांच सितंबर को प्रदेशभर में 15 हजार कर्मचारी प्रदेश सचिवालय का घेराव करेंगे। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन और प्रदेश सरकार जिम्मेवार होगी। हाल ही में ट्रांसफार्मर रिपेयर का कार्य भी निजी हाथों में दे दिया गया है। जबकि, बोर्ड में पहले से ही इस कार्य को करने के लिए एमएंडटी वृत्त के तहत तीन मंडल हैं। इसे आउटसोर्स करने का भी कर्मचारियों ने विरोध जताया है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान कामेश्वर शर्मा, दौलत राम राणा, अनिल वर्मा, मदल लाल, ज्ञान सिंह, ध्यान सिंह, मनोहर लाल, मुनीलाल, विपुल ठाकुर, डीडी राणा ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed