फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   80 places marked for street vendors in Nerchowk

नेरचौक में रेहड़ी-फड़ी के लिए 80 स्थान चिहिंत

Fri, 10 Dec 2021 08:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
80 places marked for street vendors in Nerchowk
नेरचौक में रेहड़ी फड़ी के लिए स्थान चयनित करते नगर परिषद की चयन कमेटी के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी/नेरचौक। नगर परिषद नेरचौक को सुंदर और स्वच्छ बनाने की कवायद शुरू हो गई है। नगर परिषद उपाध्यक्ष परम देव की अध्यक्षता में इसको लेकर कमेटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

यह कमेटी शहर में रेहड़ी-फड़ी को हटाने के लिए बैंडिंग जोन तथा नो वेंडिंग जोन चिह्नित कर रही है। शहर में लग रही वैध और अवैध रेहड़ियों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मंगलवार साप्ताहिक अवकाश के दौरान बाजार में लग रही अवैध रेहड़ियों के लिए उचित स्थान चिह्नित करने का भी कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस समिति में परिषद उपाध्यक्ष परम देव, कनिष्ठ अभियंता प्रवीण शर्मा, मिशन प्रबंधक विशाल चंदेल, सफाई पर्यवेक्षक गोपाल शर्मा, विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार जयमल चंद वेलफेयर ऑफिस अनीता, मेडिकल कॉलेज के डॉ. राकेश मोहन, लोक निर्माण विभाग के शिवराम, यातायात प्रभारी गोपाल सिंह, समुदाय संगठन से मीनाक्षी नगर परिषद के कर्मचारी नाग सिंह, जिला रेहड़ी फड़ी यूनियन प्रधान सुरेंद्र कुमार, धनंजय, देवेंद्र कुमार, निर्मल, प्रेमचंद, भगतराम, रिप्पी नंदन, विजय कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने रेहड़ी-फड़ी के लिए 80 से अधिक स्थान चिह्नित किए हैं। नेरचौक में यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के पास चौक से मेडिकल कॉलेज तक नो पार्किंग जोन बनाने की योजना है। मंगलवार को अवैध रेहड़ियां लगाने वालों के लिए भंगरोटू में स्थान चयनित किया जा रहा है। इसकी शीघ्र ही रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम बल्ह को सौंपी जाएगी। इसके बाद इस पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed