फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   .......देवता भी रिश्तों की डोर में बंधे

.......देवता भी रिश्तों की डोर में बंधे

Mon, 11 Mar 2019 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
.......देवता भी रिश्तों की डोर में बंधे
...देवता भी बंधे हैं रिश्तों की डोर में
विज्ञापन

देव मानस मिलन का गवाह बना ऐतिहासिक शिवरात्रि मेला
देवताओं में क्रम और वरिष्ठता का भी रखा खयाल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव देव-मानस मिलन का पर्व है। इस महोत्सव में देवताओं के साथ आम लोग भी एक दूसरे से मिलते हैं, लेकिन देव मिलन अपने आप में एक अनूठा संगम है। देवता भी रिश्तों की डोर में बंधे हैं। इनमें बड़ा देव कमरूनाम क्षेत्र विशेष के देवताओं के अग्रज हैं। वहीं, चौहारघाटी के राजा हुरंग नारायण देवता भी अपने-अपने क्षेत्र के देवताओं में वरिष्ठ माने जाते हैं। देवताओं में क्रम और वरिष्ठता का ख्याल रखा जाता है, जो उनके देव समागम में बैठने से लेकर आपसी मिलन में भी देखा जा सकता है।

वरिष्ठ देवता सदैव सबसे पहले बैठते हैं। वहीं, जब दो देवता आपस में मिलते हैं तो छोटा देवता वरिष्ठ देवता की परिक्रमा करते हुए उससे मिलता है। देव मिलन का दृश्य अपने आप में मार्मिक और भावपूर्ण होता है, जो कि शिवरात्रि मेल में देखने को मिलता है। ढोल नगाड़ों की ताल पर झूमते हुए देवता जब आपस में मिलते हैं तो रिश्तों की गर्माहट और संवेदना का अहसास होता है। शिवरात्रि के दौरान जहां बड़ा देव कमरूनाग टारना की पहाड़ियों में रहते हैं तो कई देवियां नरोल यानी एकांतवास में रहती हैं। इनमें बूढ़ी भैरवा पंडोह, बगलामुखी, देवी कुकलाह, मसवाई भगवती कैहनवाल, धूमा देवी और कश्मीरी माता आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed