फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   धवन ने अर्द्धशतक जड़कर टीम को फाइनल में पहुंचाया

धवन ने अर्द्धशतक जड़कर टीम को फाइनल में पहुंचाया

Thu, 17 Jan 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
धवन ने अर्द्धशतक जड़कर टीम को फाइनल में पहुंचाया
मंडी। पड्डल मैदान में खेली जा रही सतगुरु प्रताप मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फ्रेंड्स इलेवन और बल्ह इलेवन के बीच होगा। वीरवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

नामधारी स्पोर्ट्स क्लब के महासचिव राजेंद्र राजा ने बताया कि पहला सेमीफाइनल बल्ह इलेवन और सराज इलेवन में बीच खेला गया। बल्ह की टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। टीम की तरफ से रिक्की ने 33 रन और लाभ सिंह ने 21 रन बनाए। सराज टीम की तरफ से ऋषि ने दो विकेट लिए। जवाब में सराज की टीम संघर्ष करते हुए मात्र 114 रन ही बना सकी। सराज की तरफ से लोकेश ने 36 रन बनाए। बल्ह इलेवन के कप्तान हनी ने 2 विकेट लिए। बल्ह इलेवन ने पांच रन से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। दूसरा सेमीफाइनल फ्रेंड्स इलेवन और पंजाब इलेवन के मध्य खेला गया। पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 97 रन बनाए। इसमें लक्की और संदीप ने 19-19 रनों का योगदान दिया। ऋषि धवन और वरुण ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में फ्रेंड्स इलेवन ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्टार खिलाड़ी ऋषि धवन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 50 रन बनाए। इसमें 7 चौके उनके नाम रहे। कश्मीर ने नाबाद 21 रनों का सहयोग दिया। फ्रेंड्स इलेवन ने 8 विकेट से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान सुमन शारदा व सर्वजीत टिल्लू ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed