{"_id":"5bc0de1ebdec2269385b5563","slug":"71539366430-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 50 ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 50 ने किया रक्तदान
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में अमर उजाला फाउंडेशन के स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में युवाओं में खूब उत्साह दिखा। शिविर में करीब 90 युवाओं ने भाग लिया। इसमें 50 युवा ही रक्त का महादान कर सके। 40 युवा मेडिकल में अनफिट होने से रक्तदान नहीं कर पाए। इसमें युवतियों की संख्या अधिक रही। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने किया। उन्होंने रक्तदान शिविर के लिए अमर उजाला फाउंडेशन, रक्तदाताओं और सहयोगियों को बधाई दी। कहा कि आज के दौर में आपात स्थिति में किसी की जान को बचाने के लिए रक्त की एक-एक बूंद बहुत अधिक महत्वपूर्ण होती है। डॉ. जीवानंद और डॉ. देवेंद्र ने रक्तदाताओं को अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी के साथ एक अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक चले नेशनल वालंटरी वर्ल्ड डोनेशन डे का समापन भी हुआ। ब्लड बैंक द्वारा आयोजित तीन रक्तदान शिविर में 127 यूनिट एकत्र हुए।
...
स्वस्थ होकर आओ, फिर करो रक्तदान की इच्छा पूरी
रक्तदान करने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। करीब 25 युवतियां पहुंची थीं। काउंसलिंग के दौरान इन्हें अनफिट पाया गया। काउंसलर संगीता ठाकुर ने महिलाओं को रक्तदान करने के मापदंड समझाए। बताया कि महिला की आयु 18 वर्ष, 12.8 रक्त होना चाहिए और वजन 48 किलोग्राम होना बहुत जरूरी है। पीरियड के दौरान महिला का रक्त नहीं लिया जा सकता। अधिकतर लड़कियों का वजन पूरा नहीं हुआ। आह्वान किया कि स्वस्थ्य होकर आओ, फिर रक्तदान की इच्छा पूरी करो।
....
इन्होंने दिया सहयोग
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अरिंदम रॉय, डॉ. अमरिंद्र कौर पैथोलॉजिस्ट और असिस्टेंट प्रोफेसर मेडिकल कॉलेज नेरचौक, कौशल्या चौहान चीफ लैब टेक्रीशियन, भाव्या मल्होत्रा स्टाफ नर्स, शालिनी शर्मा लैब तकनीशियन, संगीता ठाकुर काउंसलर, अनुदीपिका लैब असिस्टेंट, अश्वनी और रितिका ठाकुर लैब असिस्टेंट, राकेश, रविंद्र ने सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी निदेश कुमार, इंस्ट्रक्टर खेम सिंह, रविंद्र नायक, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवी हंसराज, युवक मंडल चहड़ मझेड़, विकास युवा मंडल कठलग और एकता युवक मंडल द्रंग के स्वयंसेवियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
...
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान करने वाले युवाओं में योगेश, नेक राम, अनिल राणा, अजीत, अमित कुमार राणा, भानू, प्रताप, मनीश कुमार, यशपाल, ईश्वर सिंह, जीवांशु, हसल कमल, ललित, हितेश कुमार, शुभम, शिवपाल, केवल कृष्ण, सचिन, ज्योति, ललित, हितेश, जतिन, आर्यन, तरनदीप, अजय कुमार, गोपाल कृष्ण, रिषभ, सतीश, शुभम, विनय, प्रदीप, तेजपाल, रूपेश कुमार, रिंकू ठाकुर, जितेंद्र कुमार, विजय कुमार, लेख राज, पवन कुमार, मदन लाल, जीत सिंह, ज्योति कुमार आदि ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
...
25 ने पहली, तीन ने 5 बार से अधिक बार दिया खून
रक्तदान शिविर में पहली बार रक्तदान करने वालों की सबसे अधिक संख्या रही। करीब 25 युवाओं ने पहली बार रक्तदान दिया। शुभम, शिवपाल और योगेश ने पांच बार से अधिक बार रक्तदान किया।
000