{"_id":"5b9e833a867a557eae2de6fb","slug":"71537114938-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों से बनी चहड़ी-देहरी सड़क पहली बरसात में बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों से बनी चहड़ी-देहरी सड़क पहली बरसात में बदहाल
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। नाबार्ड के फंड से 2.10 करोड़ की लागत से बनी चहड़ी-देहरी-गल्लू सड़क महज एक वर्ष में ही बदहाल हो गई है। पंचायत के अधिकतर गांवों के लिए यह सड़क यातायात सुविधा का मुख्य मार्ग है। बरसात की शुरूआत में ही सड़क पर जगह-जगह डंगे ढह चुके हैं। इसके अलावा सड़क पर निकासी नालियां भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं, जिससे सड़क का पानी लोगों के खेतों में घुस रहा है।
ग्राम सुधार सभा चहड़ी व स्थानीय लोगों नंदलाल, दूनी, मनोहर, हरि राम, शिव राम, अजय, धर्मपाल, बालक राम ने कहा कि इस सड़क के निर्माण में लापरवाही बरती गई है। विभाग की अनेदखी के चलते निर्माण कार्य करने वाले ठेकदार ने कार्य सही ढंग से नहीं किया है। लोगों ने कहा कि निकासी नालियां कहीं बनी है तो कहीं ध्वस्त हो गई है। बरसात में सड़क का पानी लोगों के खेतों में घुस रहा है, जिससे फसल भी तबाह हो रही है। विभाग की कोताही के कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। सड़क के लिए पर्याप्त जमीन होने के बाबजूद सड़क को तंग बनाना समझ से परे है। सड़क मार्ग इतना संकरा बना है कि वाहनों की पास तक नहीं ले सकते हैं। सड़क पर बिछाई गई तारकोल भी उखड़ गई है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़क मार्ग को दुरुस्त करने और जगह-जगह पर ढहे डंगों को जल्द लगाने की विभाग से मांग उठाई है।
सहायक अभियंता लोकनिर्माण उपमंडल रिवालसर जितेश शर्मा का कहना है कि लैंड स्लाइडिंग से सड़क क्षतिग्रस्त हुई हैं। सड़क को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रह हैं। जल्द ही सड़क को यातायात के लिए दुरुस्त कर लोगों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।