फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मी सरकार से खफा

स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मी सरकार से खफा

Tue, 05 Jun 2018 10:54 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मी सरकार से खफा
करसोग (मंडी)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मेें अनुबंध पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को नियमित न करने को लेकर सरकार के खिलाफ इनका आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विभाग में लगभग 1500 कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आरएनटीसीपी एड्स सोसायटी और रेडक्रॉस जैसी समितियों में पिछले 20 साल से सेवाएं दे रहे हैं। पिछली सरकार ने इन कर्मचारियों को नियमित करने के लिए अधिसूचना फरवरी 2016 में जारी कर दी थी, लेकिन अफसरशाही की लेटलतीफी के कारण मामला वैसे का वैसा ही है। कई कर्मचारी सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच गए हैं लेकिन, सरकार ने इन कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर कोई भी कदम नहीं उठाया है। अनुबंध कर्मचारी समिति खंड करसोग के कर्मचारियों मोहन लाल, विजय, भगवान दास, महेंद्र कुमार, कांशी राम, ऐश्वर्या आदि ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन्हें जल्द से जल्द नियमित किया जाए। कर्मचारियों में आस जगी है कि कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इनकी मांगों को अवश्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed