{"_id":"5b12a71d4f1c1baa6e8b5ea3","slug":"71527949085-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर नशे में टल्ली मिला पंचायत सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर नशे में टल्ली मिला पंचायत सचिव
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। पंचायत सचिव भांबला के खिलाफ ड्यूटी के दौरान नशे में रहने की शिकायतों के बीच शनिवार को बीडीओ गोपालपुर ने छापामारी की है। इस दौरान सचिव को नशे में टल्ली पाया गया है। सचिव को पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने उसका बलद्वाड़ा अस्पताल में मेडिकल करवा दिया है। इसके अलावा ब्लड, यूरिन के सैंपल फोरेंसिक लैब मंडी को भेज दिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लोगों की ओर से बीडीओ को कई बार शिकायत पत्र भेजे गए कि भांबला का सचिव नशे में रहता है। ड्यूटी के दौरान कोताही बरतता है। इससे लोगों के कई कार्य लटके हुए हैं तो कई कार्य करवाने में दिक्कतें आ रही हैं। इसी पर बीडीओ गोपालपुर कुलवंत सिंह ने पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और सचिव टल्ली हालत में मिला। उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत पत्र आने के बाद सचिव को कई बार कार्यालय में भी बुलाया गया था, लेकिन व उपस्थित नहीं हुआ। शनिवार को छापामारी के दौरान वह नशे में मिला है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सचिव पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह पूर्णतया शराब पीने का मामला है और मंडी से रिपोर्ट आने के बाद ही उसे चार्जशीट किया जाएगा तथा विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।