फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ऑनरेरी कमीशन ऑफिसर एसोसिएशन मोदी सरकार से खफा

ऑनरेरी कमीशन ऑफिसर एसोसिएशन मोदी सरकार से खफा

Thu, 19 Apr 2018 06:13 PM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 06:13 PM IST
विज्ञापन
ऑनरेरी कमीशन ऑफिसर एसोसिएशन मोदी सरकार से खफा
बलद्वाड़ा (मंडी)। ईराक के मोसूल में मारे गए भारतीयों के परिवारों को नौकरी देने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह के बयान पर प्रदेश ऑनरेरी कमीशन ऑफिसर एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन जगदीश वर्मा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने पीड़ित परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। उन्होंने कहा था कि नौकरी देना कोई फुटबाल मैच नहीं है। मोदी सरकार की नीतियों पर रोष जताते हुए कहा कि 56 इंच का सीना दिखाने वाले प्रधानमंत्री और उनके किसी भी नुमाइंदे ने आज तक 39 बेकसूर लोगों को मारने वालों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की है। पीएम ने छोटे से देश इजराइल से भी सबक नहीं लिया। भारत को भी आईएस के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए ताकि, उन बेकसूर पीड़ित परिवारों को राहत मिले जिनके बच्चों की इन आतंकियों ने निर्मम हत्या कर दी। दुख की बात है कि भारत इजराइल जैसे देशों से व्यापार तो बढ़ा रहा है और उनसे आधुनिक हथियार भी खरीद रहा है लेकिन, इन देशों से सबक नहीं लेता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed