{"_id":"5ad750cc4f1c1b87028b53ab","slug":"71524060364-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54.4 किग्रा चांदी से सजाया मां नैणा देवी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54.4 किग्रा चांदी से सजाया मां नैणा देवी मंदिर
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिवालसर (मंडी)। जिले की त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर के सरकीधार स्थित मां नैणा देवी मंदिर को 54.4 किलोग्राम चांदी से सजाया गया है। लगभग 25 लाख की लागत से मंदिर के गर्भगृह का यह कार्य किया गया है। चांदी के अलावा गर्भगृह में लकड़ी की भव्य नक्काशी भी की गई है। जिससे मंदिर बेहद ही भव्य नजर आ रहा है। मंदिर में स्थित तीनों मूर्तियों पर चांदी के बड़े बड़ छत्र लगाए गए हैं। यह निर्माण नैणा देवी मंदिर ने करवाया है। लोगों के सहयोग से कमेटी ने मंदिर में सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया गया है।
नैणा देवी मंदिर कमेटी के प्रधान सोहन लाल ने बताया कि मां के भक्तों की मांग और दानी सज्जनों के दान से मंदिर कमेटी की ओर से मां के दरबार में चांदी का कार्य करवाया जा रहा है। जिससे मां का दरबार अति सुंदर हुआ है। मंदिर के गर्भगृह में भव्य नक्काशी भी करवाई गई है। इसके साथ ही तीनों मूर्तियों पर छत्र भी लगाए गए हैं।
त्रिवेणी धर्मस्थली में आने वाले श्रद्धालु जरूर टेकते हैं यहां माथा
त्रिवेणी धर्मस्थली रिवालसर झील के मनोरम दृश्य को देखने के लिए रिवालसर पहुंचने वाले पर्यटक सरकीधार स्थित मां नैणी देवी मंदिर में आना नहीं भूलते हैं। इस मंदिर में हर वर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शनों को पहुंचते हैं। यह रिवालसर से महज आठ किमी की दूरी पर स्थित एक मनोरम स्थल है।