{"_id":"5ad38e094f1c1b390a8b4b88","slug":"71523813897-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बख्शे जाएंगे यातायात नियमों को तोडने वाले:गोविंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बख्शे जाएंगे यातायात नियमों को तोडने वाले:गोविंद
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिलास्तरीय हिमाचल दिवस समारोह मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर ने की। उन्होंने इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया और पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।
उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों के विलय के साथ प्रदेश अस्तित्व में आया था। अस्तित्व में आने के समय यह प्रदेश विकास की दृष्टि से शून्य के बराबर था। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल तथा सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाएं नाममात्र की थीं लेकिन, 70 वर्षों में प्रदेश में प्रगति हुई है, जिसका श्रेय प्रदेश की मेहनतकश जनता को जाता है। उन्होंने इस अवसर पर उन सभी महान विभूतियों को भी याद किया, जिन्होंने इस प्रदेश के विकास में अपना योगदान दिया है। उन्होंने वर्तमान सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार प्रदेश में हर वर्ग के समान विकास को प्रयासरत है और अब तक पूरी तन्मयता के साथ विकास में लगी हुई है। वन हमारी सबसे बड़ी संपदा है इसलिए इसकी रक्षा करना सिर्फ सरकार और विभाग का ही काम नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। विभाग की ओर से रेपिड फोरेस्ट फायर फाइटिंग फोर्स की स्थापना की गई है, जिससे वनों में आग लगने की घटनाओं पर पाबंदी लगने के साथ ही अवैध वन कटान पर भी अंकुश लगेगा। नूरपुर हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि यह हादसा बहुत ह्दय विदारक था, जिसमें मासूमों की जान चली गई। प्रदेश सरकार अब यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। दोपहिया वाहनों पर सफर करने पर सभी को हेलमेट पहनना जरूरी होगा। नशा करके और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने पर भी कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
राष्ट्रमंडल खेलों में प्रथम स्थान पर आने पर मिलेंगे 25 लाख
राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचली खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा है और इन खेलों में पदक जीतने वाले हिमाचली खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने पर 25 लाख, 20 लाख तथा 10 लाख प्रोत्साहन राशि के रूप में देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
सेरी मंच पर हिमाचल दिवस के अवसर पर जिलाभर के कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने गिद्दा, पहाड़ी नाटियों और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियों से मंच पर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड में भाग लेने वाले प्रतिभागियों, गणतंत्र दिवस परेड में शामिल एनसीसी कैडेट्स तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतर कार्य करने वाले स्कूलों को पुरस्कार भी वितरित किए।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक विनोद कुमार, हीरा लाल, राकेश जम्वाल, जवाहर ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, जिला भाजपा के अध्यक्ष रणवीर सिंह, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, नगर परिषद के पार्षद, उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वतंत्रता सेनानी और वीर नारियां, जिला और मंडल के भाजपा पदाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्त उपस्थित रहे।
पंजाईं स्कूल में मनाया हिमाचल दिवस
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजाईं में हिमाचल दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता राम सिंह सेवानिवृत्त अध्यापक ने की। प्रधानाचार्य जीवनानंद चौहान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। बच्चों ने उन्हें परेड की सलामी दी। मुख्यातिथि ने इस मौके पर हिमाचल के इतिहास पर भी एक झलक डाली। स्कूल के बच्चों के लिए इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। वहीं बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।