फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जट यमला पगला दिवाना पर खूब झूमे दर्शक

जट यमला पगला दिवाना पर खूब झूमे दर्शक

Sun, 15 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
जट यमला पगला दिवाना पर खूब झूमे दर्शक
रिवालसर (मंडी)। बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में गायिका राखी गौतम ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गीतों का खूब तड़का लगा। संध्या में राखी ने अपनी सुरीली आवाज में दिल दिया गल्लां, मेरे रसके कमर, इक अधिया मगाई दे तू, साहेबा री बीबीए, पाणी री टांकी, कांटो चुभा गुमरो रा आदि गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं सुंदरनगर के उभरते कलाकार सुरेश शोहेल ने हाल दिलों का क्या है सनम, जट यमला पगला दीवाना और पहाड़ी नाटियों पर दर्शकों को खूब नचाया। इसके अतिरिक्त हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने दर्शकों को लोट-पोट कर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी। इस दौरान हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड की निदेशक प्रियंता शर्मा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। संध्या में वॉइस ऑफ पंजाब और हिमाचल की आवाज एवं विंटर कार्निवाल के विजेता विनोद कुमार सांसी ने जुगनी, जाने ऊपर खुदा, कच्चे धागे, दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है जैसे गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। वहीं, कर्मा बैंड को भी लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष लाभ सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ढमेश्वर ठाकुर, मनोनीत पार्षद यशपाल, पूर्व उपाध्यक्ष तृप्ता गुप्ता, नगर परिषद नेरचौक के उपाध्यक्ष चेत सिंह, जिला महामंत्री राजेंद्र राणा, शक्ति केंद्र अध्यक्ष भूप सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र पाल, बल्ह भाजपा महामंत्री रणवीर सपहिया, नगर पंचायत के कनिष्ठ अभियंता अजय शर्मा, भगत राम, चंचल शर्मा सहित सभी पार्षद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed