फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   महिलाओं के दम पर दिया जंजैहली महारैली को अंजाम

महिलाओं के दम पर दिया जंजैहली महारैली को अंजाम

Tue, 06 Mar 2018 10:31 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के दम पर दिया जंजैहली महारैली को अंजाम
- फोटो : अमर उजाला
जंजैहली (मंडी)। हाईकोर्ट के प्रदर्शन और रैलियों को लेकर सख्त दिशा निर्देशों के बाद भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र में पिछले एक माह से चला संग्राम थमने का नाम नहीं ले रहा है। सिराज संघर्ष समिति 15 दिन जंजैहली और 15 दिन थुनाग में एसडीएम चाह रही है। लेकिन, मुख्यमंत्री के ओएसडी ने जंजैहली में समिति के लोगों से वार्ता कर इस बात को सीएम के समक्ष रखने की बात की थी। मगर वह सिरे नहीं चढ़ सकी। जिससे जंजैहली में फिर विरोध की चिंगारी सुलग गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को जंजैहली में महारैली का खेल सिराज संघर्ष समिति ने महिलाओं के दम पर खेला। सुबह 10 बजे के बाद जंजैहली चौक पर महिलाओं का एकत्र होना शुरू हो गया था। महिलाओं की संख्या बढ़ने के बाद लोग भी जंजैहली चौक पहुंच गए और दोपहर 12 बजे सिराज संघर्ष समिति ने जंजैहली चौक से पंचायत घर के लिए काले झंडे उठाकर चल पड़े। यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि कुछ दुकानदारों को जबरन दुकानें बंद करवाने के बाद हाथ में काले झंडे थमा दिए गए और बाजार बंद करने को कहा गया।
विज्ञापन

महारैली के मुहाने पर खड़ी महिलाओं ने जमकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। महिलाओं की तादाद अधिक देख पुलिस भी महिलाओं से दूरी बनाती दिखी। महारैली के बीच महिलाओं ने जंजैहली बाजार में सीएम का पुतला जला दिया लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई। हालांकि, जंजैहली में एसपी और डीएसपी मौजूद रहे। लेकिन, महिला प्रदर्शनकारियों ने हो हल्ले के साथ मुख्यमंत्री का पुतला जलाने में कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। जिस जगह सीएम का पुतला जलाया गया उस जगह पर महिलाओं का बोलबाला अधिक था। जिससे पुलिस पुतला नहीं छुड़ा पाई। हालांकि पुलिस ने 109 के तहत रपट दर्ज की। मगर सिराज संघर्ष समिति जंजैहली में महारैली करने में सफल रही। जंजैहली में मंगलवार से भूख हड़ताल पर भी महिलाएं बैठ गई हैं। जिससे अब आंदोलन और अधिक तेज होने की संभावना है। 12 को मंडी में जंजैहली के लोग प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तथा प्रदेश के राज्यपाल को एसडीएम कार्यालय जंजैहली की बहाली के लिए ज्ञापन सौंपेंगे। जिसके बाद 19 मार्च को जंजैहली में फिर प्रदर्शन का एलान किया गया है और 3 अप्रैल को शिमला में विस का घेराव करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed