फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हाड़ाबोई में डायरिया की चपेट में आए स्कूली बच्चे

हाड़ाबोई में डायरिया की चपेट में आए स्कूली बच्चे

Tue, 06 Feb 2018 11:02 PM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
हाड़ाबोई में डायरिया की चपेट में आए स्कूली बच्चे
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल की दुर्गम और पिछड़ी ग्राम पंचायत हाड़ा बोई में डायरिया फैल गया है। अस्पताल में चिकित्सक नहीं है और स्वास्थ्य विभाग सोया हुआ है। यह बात किसी व्यक्ति ने फोन पर जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कही। जिस पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया लेकिन प्राथमिक छानबीन में विभाग इस तरह के दावे को नकार रहा है। इधर, हाई स्कूल की मुख्याध्यापक का कहना है कि कुछ बच्चे पिछले कई दिनों से बीमार हैं। जिस कारण वह स्कूल नहीं आ रहे हैं। इस बारे में पंचायत प्रधान को सूचित किया गया था। लेकिन, उन्होंने आगे इसकी जानकारी दी या नहीं दी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


बीमार बच्चे शिमला और सुन्नी भेजे
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर बाद किसी शख्स ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन पर सूचना दी कि हाड़ा बोई स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले एक सौ से अधिक बच्चे पिछले कई दिनों से डायरिया से पीड़ित है। उन्हें सरदर्द, उल्टी और बुखार आ रहा है। कई बच्चे सुन्नी और शिमला में उपचार के लिए भेजे गए हैं। सूचना मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी ने खंड स्वास्थय अधिकारी सुंदरनगर को इस मामले की छानबीन करने के निर्देश दिए हैं। खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश पंवर ने संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क करने पर कहीं भी पिछले एक सप्ताह में इस तरह का मामला संज्ञान में न आने की बात कही गई। जिसके उपरांत स्वास्थय विभाग ने फोन करने वाले शख्स से संपर्क कर उससे इस बारे में अधिक जानकारी देने को कहा तो वह दुर्व्यवहार करने लगा और फोन पर धमकाने लगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने नकारा, मुख्याध्यापक बोली स्कूली बच्चे बीमार
खंड स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश पंवर ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार अभी तक संबंधित क्षेत्र में डायरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन, फोन पर सूचना मिलने पर विभाग ने एहतियात के तौर पर एक टीम मंगलवार को हाड़ा बोई भेजने का निर्णय लिया है। जो वहां पर स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का स्वास्थ्य जांचेगी। इधर, हाई स्कूल हाड़ाबोई की मुख्याध्यापक सरस्वती देवी का कहना है कि स्कूल के करीब दो दर्जन बच्चे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें उल्टी, बुखार और खांसी की शिकायत बताई जा रही है। उन्होंने बच्चों के बीमार होने के बारे में पंचायत को सूचित किया था। लेकिन उन्होंने इस मामले में क्या संज्ञान लिया है इस बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल से पीएचसी हाड़ा बोई में नहीं है कोई स्टॉफ
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर की दुर्गम पंचायत हाड़ा बोई में पिछले करीब एक साल से न तो चिकित्सक है और न ही अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ। जिसके कारण यहां उपचार को पहुंचाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने एक चिकित्सक का यहां पर तबादला भी किया था लेकिन, उसने दुर्गम क्षेत्र में ज्वाइन नहीं किया। इसके बाद अनुबंध पर तैनात चिकित्सक के पीएचसी हाड़ा बोई के लिए आदेश हुए हैं लेकिन वह भी यहां पर नहीं जा रहा है। जिससे साफ है कि चिकित्सक ऐसे क्षेत्र में अपनी सेवाएं नहीं देना चाहते हैं। जहां पर मूलभूत सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed