{"_id":"5a3a6ae64f1c1b95188baf99","slug":"71513777894-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट बस स्टैंड पर कुत्ते ने काटे एक दर्जन लोग, अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट बस स्टैंड पर कुत्ते ने काटे एक दर्जन लोग, अफरा-तफरी
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
स्निफर डॉग धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट बस स्टैंड पर लावारिस कुत्ते ने एक दर्जन लोगों को काट दिया। जिससे बसस्टैंड में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। कुत्ते से खुद को बचाने के लिए लोग दुकानों में घुसने को विवश हो गए। इससे पहले भी कई दफा क्षेत्र में लावारिस कुत्ते लोगों तथा मवेशियों को काट चुके हैं। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। सभी घायलों को सिविल अस्पताल सरकाघाट में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह एक लावारिस कुत्ता बस अड्डे में घुस आया। कुत्ते ने यहां पर एक के बाद एक दर्जन के लगभग कुुत्तों को काट दिया। जिससे बस स्टैंड में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कुत्ता साथ लगते कलश गांव में चेतराम की गौशाला में घुस गया और यहां पर बकरी को काट दिया। इससे पहले भी गांव सरौरी, कलश, अल्याणा और पपलोग में करीब एक दर्जन बकरियों को लावारिस कुत्तों ने मौत के घाट उतारा है। क्षेत्र में लोग अब बच्चों को अकेला घर से भेजने में भी डर रहे हैं। कुत्तों के अलावा बंदरों का आतंक भी क्षेत्र में लगातार जारी है।
लोगों ने समस्या का समाधान मांगा
नगर विकास समिति के अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता, राम प्रकाश, सीता राम, बलवीर सिंह, भूप सिंह, राज कुमार ने नगर पंचायत से कुत्तों, बंदरों और लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अब तो क्षेत्र में बच्चों को अकेले स्कूल भेजना भी खतरे से खाली नहीं है। पहले तो महज बंदरों का ही आतंक था। अब पागल कुत्ते परेशानी का सबब बन गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले से वाजिब कदम उठाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई है।
कुत्तों की समस्या से मिलेगी निजात : एसडीएम
एसडीएम डा. सुरेश जसवाल ने कहा कि पशुपालन विभाग को लावारिस कुत्ते को मरवाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही कुत्तों की समस्या से क्षेत्र के लोगों को निजात मिलेगी।