फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बिजली न होने पर परिवार नियोजन आपरेशन स्थगित 17-38-32

बिजली न होने पर परिवार नियोजन आपरेशन स्थगित 17-38-32

Wed, 06 Dec 2017 11:02 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बिजली न होने पर परिवार नियोजन आपरेशन स्थगित 17-38-32
जंजैहली (मंडी)। जिला मंडी में परिवार नियोजन के ऑपरेशन मजाक बनकर रह गए हैं। धर्मपुर में ऑपरेशन के बाद महिलाओं को ठंडे फर्श पर लेटाने के बाद बुधवार को थुनाग पीएचसी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही फिर सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने परिवार नियोजन के ऑपरेशन बुधवार को तय कर दिए। दूर दूर से महिलाएं ऑपरेशन करवाने पहुंच गईं लेकिन, बिजली न होने के कारण और जनरेटर की सुविधा के अभाव में ऑपरेशन नहीं हो सके। मीलों दूर से किराया खर्च कर पहुंची महिलाओं को तीमारदारों को मायूस होकर लौटना पड़ा। यहां ऑपरेशन करने के लिए आने वाली टीम को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को यहां पर बिजली न होने के कारण महिलाओं के परिवार नियोजन के ऑपरेशन नहीं हो पाए। इसके चलते दूर-दूर से आईं महिलाओं और उनके साथ आए परिजनों को असुविधा हुई। कई लोग तो एक दो दिन पहले से ही यहां पर आकर निजी कमरे लेकर ऑपरेशन करवाने के लिए आए थे। लेकिन, ऑपरेशन नहीं होने के कारण इन लोगों को आर्थिक रूप से भी परेशान होना पड़ा। घर का पूरा काम छोड़कर आने वाले लोगों ने बताया कि ऑपरेशन के लिए वह दूर दराज के स्थानों से आए थे और यहां पर आपरेशन ही स्थगित कर दिए गए। टीम की ओर से यहां पर करीब 30 ऑपरेशन किए जाने थे। इसके लिए सभी महिलाएं अपने परिजनों और छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंची थीं। इसके लिए सभी प्रकार के टेस्ट आदि भी करवा लिए गए थे। उधर, सीएमओ मंडी डा. देशराज शर्मा ने बताया कि वह अवकाश पर हैं। इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी शीघ्र जांच की जाएगी।
विज्ञापन


प्रभावित बोले
पिंकी, महेश्वरी, सीता देवी, छबीली देवी, लीला देवी, आशा कुमारी, भीष्म देवी, रीना देवी, देवकला, रमिला, विद्या देवी, मुन्ना देवी, आशा आदि का कहना है कि वह दूरदराज के क्षेत्रों से बुधवार को परिवार नियोजन का आपरेशन करवाने आए थे लेकिन, यहां आने पर पता चला कि बिजली नहीं है। जनरेटर न होने से आपरेशन रद्द हो गए हैं। जिससे भारी दिक्कत हुई है। किराया और समय की बर्बादी हुई है। यशवंती, डोलमा, दक्षा देवी, प्रेम लता, तेजी देवी, आशा देवी, कमलद, जीतू, पवना और ममता आदि का कहना है कि जनरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरेटर का प्रावधान नहीं
ऑपरेशन के लिए आए लोगों ने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई थी। बिजली न होने पर जनरेटर का प्रावधान नहीं किया गया, नहीं तो ऑपरेशन हो जाते। वहीं यहां पर मात्र 6 ही बेड थे, जबकि करीब 30 महिलाओं के ऑपरेशन होने थे। ऑपरेशन के बाद महिलाओं को कहां लेटाया जाना था इसकी कोई व्यवस्था नहीं थी। या तो महिलाओं को फर्श पर लेटना पड़ता या फिर उन्हें स्वयं ही पैसे खर्च करके अपने बिस्तर लाने पड़ते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed