{"_id":"5a12cb5e4f1c1bf3538be6cc","slug":"71511181150-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकारी में हिमपात जारी, गाड़ागुशैणी में पर हल्की बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकारी में हिमपात जारी, गाड़ागुशैणी में पर हल्की बर्फबारी
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
Snow
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जंजैैहली/बालीचौकी (मंडी)।
सिराज वैली की शिकारी देवी की पहाड़ियों में सोमवार सुबह बर्फबारी का क्रम जारी रहा। वहीं बालीचौकी की गाड़ागुशैणी की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई। तुंगासीधार, ख़ूनाचीधार, सुकेती धार, लुब्रीधार, जोगनीधार, घाट आदि पहाड़ियों में करीब एक दो इंच ताजा हिमपात हुआ है। इसके अलावा बालीचौकी की शेटाधार, चुंजबाला धार पहाड़ियों में भी ताजा हिमपात हुआ है। बारिश के बाद अब ऊपरी क्षेत्रों में लोगों ने गेहूं की बिजाई शुरू कर दी है।
ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में लगातार बादलों के कारण शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश से किसानों, बागबानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण बिजाई रुक गई थी, अब कई स्थानों पर बारिश होने से किसान बिजाई में जुट गए हैं। ठंड से लोगों को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
आसमान में चल रहे बादलों के खेल से कभी धूम कभी छाया वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों को धूप सेकते हुए देखा जा रहा है। बालीचौकी के मोहन डोगरा, सोनू ठाकुर, दया राम, रोशन चौहान, दलीप सिंह, बीटू डोगरा का कहना है कि पिछले एक दो दिनों से बर्फबारी के चलते बिजली के बार-बार जाने की समस्या भी पेश आ रही है। शिकारी देवी मार्ग पहले से ही भारी बर्फबारी से बंद चल रहा है।
विज्ञापन