{"_id":"5a12cb4d4f1c1b71548be2ed","slug":"71511181133-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक कीमतों पर मिल रही फल और सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक कीमतों पर मिल रही फल और सब्जियां
Updated Mon, 20 Nov 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)।
उपमंडल में सब्जियों और फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। इसके चलते हरी सब्जियां और फल रसोई से गायब हो रहे हैं। इससे आम व्यक्ति के लिए कठिनाई हो रही है। मासिक बजट से घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
सोमवार को फूलगोभी 30 से 40, शलजम 30, पालक 25, भिंडी 80, मटर 90, टमाटर 60, प्याज 50, गाजर 30, बैंगन 30, आलू 20, नींबू 100 और मूली 20 रुपए के प्रति किलोग्राम बिकी। फलों में सेब 100, पपीता 50, केला 70, अनार 120, जापानी फल 80 रुपए के हिसाब से बिक रहे हैं।
विज्ञापन
गृहणियों रजनी देवी, कांता देवी, शीला, राजकुमारी, रीता, संजना देवी, कल्पना शर्मा का कहना है कि सब्जियों कि अधिक पैदावार के बावजूद दुकानदार भारी कीमतें वसूल रहे हैं। गृहणियों और लोगों ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी फल और सब्जी विक्रेताओं का नियमित निरीक्षण किया जाए ताकि उनको राहत मिल सके।
विज्ञापन
इस बारे में जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक अनीश ठाकुर ने बताया कि व्यापारियों को आज ही मूल्य कम करने के लिए कहा जाएगा। कोताही करने वाले किसी भी दुकानदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण का कार्य भी शीघ्र ही शुरू कर दिया जाएगा।