{"_id":"5998768d4f1c1bcc618b47ec","slug":"71503164045-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा फोरलेन प्रभावितों की समस्या के मुद्दे पर चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा फोरलेन प्रभावितों की समस्या के मुद्दे पर चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी में
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा फोरलेन प्रभावितों की समस्या के मुद्दे पर चुनावी बिसात बिछाने की तैयारी में है। भाजपा विजन दस्तावेज में फोरलेन प्रभावितों की समस्या को लेकर लोगों के बीच जाएगी। मंडी में भाजपा विजन दस्तावेज समिति के संयोजक एवं श्रीनैणा देवी के विधायक रणधीर शर्मा में शनिवार को लगभग तीन घंटे की बैठक हुई। जिसमें मंडी संसदीय क्षेत्र के मुख्य मुद्दों को विजन दस्तावेज में शामिल करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान विजन समिति के सदस्य पूर्व विधायक खुशीराम बालनाहटा और प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा के अलावा ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर (सेवानिवृत्त), पूर्व विधायक डीडी ठाकुर, मंडी भाजपा के प्रभारी प्रियव्रत शर्मा, जवाहर सिंह, हेमराज पठानिया, हरीश शर्मा, सुमन ठाकुर, विशाल ठाकुर, कर्नल बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।
सामाजिक संगठनों से भी लिए सुझाव
मंडी में आयोजित बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी सुझाव मांगे गए। जिन्हें भाजपा विजन दस्तावेज में शामिल करेगी। इस दौरान फोरलेन प्रभावित संघर्ष समिति, प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन, नगर परिषद मंडी के पार्षद, कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थाओं और किसान से संबंधित संगठनों के लोग ने अपने-अपने सुझाव रखे।
विजन दस्तावेज में शामिल होंगे जनता के सुझाव : रणधीर
विजन दस्तावेज समिति के संयोजक रणधीर शर्मा ने बताया कि भाजपा की सोच है कि एक अच्छी सरकार तभी चल सकती है जब उसमें जनता की भागीदारी हो। विकास की योजनाएं अगर जनता के सलाह और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी तो निश्चित रूप से उसका फायदा जनता को मिलेगा। भाजपा ने विजन दस्तावेज के लिए सुझाव देने के लिए वेबसाइट का भी निर्माण किया।
विज्ञापन
मंडी संसदीय क्षेत्र के विजन दस्तावेज में ये संभावित मुद्दे रहेंगे
-फोरलेन प्रभावित को जमीन का उचित मुआवजा और अन्य सुविधा दिलाना।
-पूर्व सैनिकों की मांगें।
-मंडी में पर्यटन सर्किट स्थापित करना।
-रेलवे विस्तार के कार्य में तेजी लाना।
-मंडी संसदीय क्षेत्र के केंद्र मेें उद्योग क्षेत्र विकसित करना।
-प्रदेश के मध्य में बड़े निजी और सरकारी शिक्षण संस्थान खोलना।
-यातायात सुविधा को बेहतर करने के लिए छोटी सुरंग का निर्माण पर जोर देना।
मंडी के पैलेस में हो सैनिक सदन का निर्माण: खुशाल
मंडी। पूर्व सैनिक लीग वर्किंग कमेटी ने अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर की अगुवाई में भाजपा की विजन दस्तावेज समिति के समक्ष अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि लीग की मांग में मंडी के पैलेस कालोनी में सात बीघा भूमि पर मल्टीपर्पस सैनिक सदन का निर्माण करवाना, शहीद पार्क का निर्माण करवाना, मंडी में रेलवे आरक्षण काउंटर खोलना, प्रदेश में सीएसडी (आई) डिपो खोलना, प्रदेश सरकार द्वारा रूल पांच में वर्णित पूर्व सैनिकों के लाभ जारी रखने की अनुपालना करना, प्रदेश में पूर्व सैनिकों की पुन:रोजगार पर स्थायी नियुक्ति शामिल है।