फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   छेचू मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

छेचू मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

Fri, 08 Feb 2019 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
छेचू मेले के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
छेचू मेले के आयोजन पर किया मंथन
विज्ञापन

रिवालसर (मंडी)। जिला की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी रिवालसर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्य स्तरीय छेचू मेले के सफल आयोजन को लेकर नगर पंचायत सभागार में एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक बल्ह के एसडीएम डॉ. आशीष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी बौद्ध धर्म के मठों के पदाधिकारी और सभी विभागों के अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यातिथि के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मेले का शुुुुभारंभ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी करेंगे। मेले के सफल आयोजन को लेकर कमेटियों का भी गठन किया गया। इस अवसर पर कानून व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था सहित ऐतिहासिक झील की व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। इस चार दिवसीय राज्य स्तरीय छेचू मेले को सफल बनाने के लिए मेला कमेटी का कार्यभार नायब तहसीलदार कृष्ण पाल को सौंपा गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष लाभ सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष ढमेश्वर ठाकुर, विद्युत बोर्ड की निदेशक प्रियंता शर्मा सहित सभी नगर पंचायत के पार्षदों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed