फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले से छह घायल

जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले से छह घायल

Thu, 13 Sep 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में रंगड़ों के हमले से छह घायल

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की दारट-बगला पंचायत के गांव घमरेहड़ में रंगड़ों के हमले में एक परिवार के पांच लोग और एक अन्य घायल हो गए। इसमें एक पांच वर्षीय बच्चा भी है। सभी खेतों में काम कर रहे थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है। रंगड़ों के हमले में गांव का अन्य बुजुर्ग भी घायल हो गया है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल परिवार के सदस्य राकेश राणा ने कहा कि घमरेहड़ गांव में अपने खेतों में घास काट रहे थे। इसी दौरान अचानक रंगड़ों ने हमला बोल दिया। हमले से कमला देवी, बलवीर सिंह, सपना देवी, शिवानी देवी, पांच वर्षीय अंकू कटोच घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के अलावा गांव के अन्य बुजुर्ग बंसी राम निवासी घमरेहड़ को भी रंगड़ों ने घायल कर दिया है। हमले में बलवीर सिंह और शिवानी गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसएमओ डॉ. जितेंद्र चौहान ने कहा कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालात स्थित है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed