मतेहड़ी में तेंदुए ने गोशाला का दरवाजा तोड़ मारे तीन मवेशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत जुकैण के गांव मतेहड़ी में तेंदुए ने गोशाला का दरवाजा तोड़ कर तीन मवेशियों को शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात मतेहड़ी गांव का देशराज अपने पशुओं को घास डाल कर दरवाजा बंद करके घर चला गया। गोशाला से घर कुछ की दूरी पर है। जब सुबह देशराज पशुओं को गोशाला से बाहर निकालने आया तो गोशाला का दरवाजा टूटा हुआ था। गोशाला के अंदर तीन बैल लहूलुहान मरे पड़े थे। मवेशियों को देखकर देशराज गश खाकर वहीं गिर गया। होश आने पर उसने ग्राम पंचायत जुकैण की प्रधान संतोष कुमारी को सूचित किया। वह भी मौके पर तत्काल पहुंच गईं। उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। इसके बाद वन विभाग ने वेटरनरी चिकित्सक को मौके पर बुलाकर पोस्टमार्टम किया गया। देशराज का परिवार बेहद गरीब है। वह लोगों की जमीन जोत कर कमाई करता था। कमाई का जरिया बैल मर जाने से उसका आमदनी का कोई साधन नहीं बचा है। ग्राम पंचायत जुकैण की प्रधान संतोष कुमारी ने पीड़ित परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।
00