{"_id":"5b2e3b684f1c1bb06e8b969d","slug":"61529756520-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी बसों का प्रबंध करें निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी बसों का प्रबंध करें निजी स्कूल
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। उच्च शिक्षा विभाग ने जिले के निजी स्कूल प्रबंधकों को परिवहन निगम से संपर्क कर स्कूल के लिए सरकारी बसों की मांग करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश नूरपुर स्कूल बस हादसे के बाद लगातार तीसरी बार भेजे गए हैं। लेकिन, स्कूल प्रबंधन लगातार विभाग के निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। विभाग ने स्कूल प्रबंधकों को दो दिन के भीतर स्कूल बसों और वैन का ब्यौरा सौंपने के निर्देश भी जारी किए हैं। अब गरली स्कूल वैन हादसे के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने अब स्कूल प्रबंधकों को महज दो दिन का समय दिया है। जिले में 208 निजी स्कूल हैं लेकिन अधिकतर स्कूलों के पास बस सुविधा नहीं है। कुछेक स्कूल छात्रों को बसों की सुविधा मुहैया करवा रहे हैं। जिले में कुछ स्कूल प्रबंधकों ने वाहन होने के बावजूद इसकी जानकारी विभाग को मुहैया नहीं करवाई है। जबकि, अब विभाग ने जानकारी मांगने के साथ ही बसों का प्रबंध जल्द करने के निर्देश जारी किए है।
एक माह में दो निर्देश जारी, स्कूलों ने नहीं भेजी सूचना
इस माह 4 जून को उप निदेशक कार्यालय से निजी पाठशालाओं के लिए पत्र भेजा गया था। जिस पर किसी भी स्कूल ने अमल नहीं किया था। जबकि उक्त कार्यालय की ओर से दूसरा पत्र 20 जून को भेजा था। जिसमें सभी स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्कूल में आने-जाने के लिए सरकारी बसें उपलब्ध करवाने का प्रबंध किया जाए। लेकिन, विभाग के निर्देशों को निजी स्कूल प्रबंधकों ने गंभीरता से नहीं लिया। अब विभाग ने 25 जून तक सूचना देने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग का दावा है कि यदि अब निजी स्कूल जानकारी प्रेषित नहीं करते हैं तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
25 तक जानकारी मुहैया करवाने के निर्देश : अशोक
उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा ने कहा कि स्कूलों को 25 जून तक जानकारी मुहैया करवाने और परिवहन निगम से संपर्क कर सरकारी बसों का छात्रों के आवागमन के लिए प्रबंध करने के निर्देश जारी किए हैं।