फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हताशा: बल्ह में किसानों का टमाटर दो रुपए किलो बिका

हताशा: बल्ह में किसानों का टमाटर दो रुपए किलो बिका

Thu, 07 Jun 2018 10:30 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
हताशा: बल्ह में किसानों का टमाटर दो रुपए किलो बिका
किसान हड़ताल खत्म होने के बाद स्टॉक पहुंचने से गिरे दाम - फोटो : अमर उजाला

गोविंद ठाकुर

विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। किसान आंदोलन खत्म होने के बाद टमाटर के दाम बेतहाशा लुढ़क गए हैं। टमाटर के लिए मशहूर बल्ह में वीरवार को किसानों से टमाटर की खरीद महज दो रुपए किलो हुई। इस बार बल्ह में टमाटर की पैदावार भी चार गुणा है।

जहां गत वर्ष एक क्रेट के 800 से 900 रुपए दाम मिला था। वहीं वीरवार को 20 से 25 किलो का क्रेट 50 रुपए में बिका। किसान आंदोलन से पहले 200 से 250 रुपए तक क्रेट बिक रहा था। फसल के उचित दाम न मिलने से किसानों को गहरा झटका लगा है। यह भी बताया जा रहा है कि इन दिनों पंजाब में टमाटर की बंपर फसल हुई है। इस कारण प्रदेश के निचले क्षेत्र और जम्मू में बल्ह की डिमांड बेहद कम हो गई है।
विज्ञापन


किसानों ने प्रदेश सरकार से रोष जताते हुए कहा कि न पहले उन्हें टमाटर का बीज मुहैया करवाया गया। अब जब मेहनत कर किसान ने बंपर फसल उगाई है तो न ही अब समर्थन मूल्य मिला रहा है और न ही फसल के बीमे की सुविधा सरकार की ओर से दी गई है। एक तरफ सरकार युवाओं को खेती की तरफ आकर्षित करना चाह रही है। वहीं दूसरी तरफ अब टमाटर उत्पादकों की अनदेखी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों पर ध्यान दे सरकार
टमाटर उत्पादक धनदेव, बिंदर ठाकुर, महेंद्र, राकेश, भक्त राम, काका, संजय, ललित, सुरेश लाल, सिंह शक्ति, लहर सिंह, गोविंद राम, मोहन लाल ने कहा कि टमाटर की फसल पूर्णतया तैयार है। उचित दाम न मिलने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। महज 50 रुपए क्रेट बिक रहा है। खेत में टमाटर के यह दाम मिल रहे हैं। उत्पाद को मंडी तक पहुंचाने पर ही 80 से 100 रुपए प्रति क्रेट खर्च हो रहा है। सरकार को टमाटर उत्पादकों की तरफ ध्यान देना चाहिए।


स्टाक फसल के बाजार में आने से गिरे दाम
थोक विक्रता नंदलाल सैनी का कहना है कि पांच दिन पहले टमाटर का मूल्य 200 रुपये क्रेट था। जैसे ही हड़ताल खत्म हुई तो पंजाब में भी टमाटर की बंपर पैदावार बाजार में आना शुरू हो गई है। किसानों का टमाटर हड़ताल की वजह से एक जगह एकत्र हो गया था। वहां पर टमाटर का रेट एकदम गिर गया है। इसके चलते यहां भी टमाटर का रेट गिर गया है। इससे पहले बल्ह घाटी का टमाटर कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा और जम्मू जा रहा था। पंजाब का टमाटर आते ही यहां पर डिमांड ना के बराबर हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed