{"_id":"5b1679d74f1c1bf26e8b64ef","slug":"61528199639-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो खाई में गिरा, पति की मौत; पत्नी और बहू घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपो खाई में गिरा, पति की मौत; पत्नी और बहू घायल
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पधर (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग मंडी-पठानकोट पर मंगलवार सुबह सवा सात बजे मोहड़धार के पास एक टैंपो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद घायलों को स्थानीय लोगों ने हाईवे तक पहुंचाया। जहां से 108 की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल पधर लाया गया। अस्पताल में वाहन चालक किशोरी लाल पुत्र चणू राम निवासी सेगलढूहग डाकघर पाली तहसील पधर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चालक की पत्नी हुकमी देवी और बहू सीमा देवी को चिकित्सकों ने जोनल अस्पताल मंडी को रेफर कर दिया। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे में घायल दोनों महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
अस्पताल में चेकअप के लिए आ रहे थे
जानकारी के अनुसार चालक किशोरी पत्नी को अस्पताल में चेकअप के लिए घर से निकला था। लेकिन, पधर अस्पताल से चार किमी पीछे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें चालक ने अपनी जान गंवा दी। वाहन रविंद्र लगवाल पुत्र बलबीर सिंह लगवाल निवासी गणेश बाजार प्रीत नगर बैजनाथ कांगड़ा का बताया जाता है। जिसे किशोरी लाल ने खरीदा था। पधर प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय कानूनगो लेख राज शर्मा और ग्रामीण राजस्व अधिकारी रेणु की ओर से मृतक और घायलों को सात हजार रुपये की फौरी राहत जारी की है।
इस प्वाइंट पर हो चुके हैं कई हादसे
दुर्घटना प्वाइंट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यहां हाइवे के किनारे क्रैश बैरियर और पैरापिट नहीं हैं। वहीं बताया जा रहा है कि हाईवे पर बस को पास देने के बाद चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी लगभग 150 फीट नीचे घासणी से होते हुए मिडल स्कूल जुंढर के समीप नाले में लुढ़क गई। मामले की जांच कर रहे हेडकांस्टेबल ठाकर सिंह ने बताया कि हादसे के घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। घायलों को सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं।