{"_id":"5aef3ad74f1c1b58098b82d8","slug":"61525627607-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रयांबली स्कूल में 24 में से मात्र 4 बच्चे ही पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रयांबली स्कूल में 24 में से मात्र 4 बच्चे ही पास
Updated Sun, 06 May 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रयांबली का दसवीं का परीक्षा परिणाम बेहद निराशाजनक रहा है। इस स्कूल के 24 विद्यार्थियों ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी। इसमें से मात्र 6 विद्यार्थी ही परीक्षा में उत्तीर्ण हो पाए हैं। वहीं, 8 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट और 10 बच्चे फेल हुए हैं। स्कूल के 18 विद्यार्थियों को गणित में कंपार्टमेंट आई है। इसमें से 4 विद्यार्थियों के गणित में शून्य अंक हैं। ऐसे में अभिभावकों को अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। अभिभावकों का कहना है कि सरकार की ओर से बेहतर शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। हर साल बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिले दिलाने के लिए प्रेरित किया जाता है, लेकिन इस तरह से परीक्षा परिणाम सामने आने से विभाग और सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। हर साल सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम प्रतिवर्ष गिरता जा रहा है। स्कूल में विद्यार्थियों को हर प्रकार मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिसमें मुफ्त वर्दी, किताबें, दोपहर भोजन और कम फीस में शिक्षा प्रदान की जा रही है। इसके बावजूद बच्चों का पढ़ाई का स्तर गिरता जा रहा है। इस बारे में जब एसएमसी प्रधान काका राम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्कूल के खराब परीक्षा परिणाम को लेकर स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से मीटिंग की जाएगी और आगामी समय में बच्चों की पढ़ाई की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाएगा ताकि, भविष्य में स्कूल का ऐसा परीक्षा परिणाम न आए।
विज्ञापन