फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान :रामस्वरूप

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान :रामस्वरूप

Wed, 11 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान :रामस्वरूप
मंडी। चार सालों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जो आयाम स्थापित किए हैं उसके चलते भारत अब विश्व का मार्गदर्शक बन गया है। देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत केंद्र सरकार की दूरदर्शी नीतियों, लोककल्याण को समर्पित योजनाओं के चलते देश न केवल आर्थिक मजबूत हुआ है बल्कि विश्व स्तर पर भारत की साख बड़ी है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए सांसद रामस्वरूप शर्मा ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और अलगाववाद पर सख्त निर्णयों और कुशल विदेश नीति, महिलाओं के उत्थान में अवसरों की वृद्धि व गरीब किसानों के प्रति कल्याणकारी नीतियों से लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। केंद्र के चार वर्षों के शासनकाल में जो उपलब्धियों हासिल हुई हैं, उससे कांग्रेस 60 साल में नहीं कर सकी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश से कालाबाजारी और काला धन रखने वालों की जहां कमर तोड़ कर रख दी वहीं नोटबंदी करके काले धन पर कड़ा प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed